भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बांग्लादेश दौरे के बाद एक बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश से भारत वापस आते वक़्त सिराज का बैग गायब हो गया है। जिसके बाद भारतीय गेंदबाज ने एयर विस्तारा एयरलाइन्स से एक विशेष गुहार लगाई है। इंडियन पेसर ने ढाका से मुंबई के लिए वाया दिल्ली एयर विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट पकड़ी थी। लेकिन इस दौरान उनका एक बैग गुम हो गया।
सिराज ने 'एयर विस्तारा' को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'मैं 26 दिसंबर को फ्लाइट नंबर यूके182 और यूके951 में ढाका से दिल्ली होते हुए मुंबई आ रहा था। चेक इन के वक्त तीन बैग थे, जिनमें से एक गुम हो गया। मुझे उम्मीद है कि बैग मिल जाएगा और बिना देरी के मुझ तक पहुंच जाएगा। हालांकि अब तक मुझे इस बारे में कोई अपडेट नहीं दी गई है।'
सिराज ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने छह विकेट हासिल किए थे। उनका बेस्ट 20 रन देकर तीन विकेट रहा। अब अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में नजर आएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/C6DLaep
https://ift.tt/Euk7xrA