India vs New Zealand 1st T20 Pitch and Weather report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचो की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराने के बाद अब भारतीय टीम अब टी20 सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा। आइए मैच से पहले जानते हैं रांची के मौसम और जेएससीए की पिच के बारे में ।
जेएससीए की पिच -
जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में हमेशा से गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए कुछ न कुछ होता है। इससे पहले रांची में तीन अंतरराष्ट्रीय टी20 मुक़ाबले खेले गए हैं। साल 2016 में यहां पर हुए टी20 मुकाबले में 196 रन बने थे। उसके बाद पहले बैटिंग करने वाली टीम ने एक बार 118 और एक बार 196 रन बनाए हैं। आज के मैच में बल्लेबाजों को फायदा हो सकता है और मुक़ाबला हाई स्कोरिंग रह सकता है। रांची में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने वाली टीम फायदे में रह सकती है। क्योंकि जैसे-जैसे समय बीतेगा ओस गिरेगी और बाद में गेंदबाजी व फील्डिंग करने वाली टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
रांची के मौसम का हाल -
रांची का मौसम क्रिकेट के अनुकूल रहेगा। शुक्रवार को यहां पर दिन में तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात के वक्त इसमें गिरावट दर्ज होगी और पारा लुढ़क कर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। पूरे दिन और मैच के दौरान रांची में बारिश होने के कोई आसार नहीं है।
हेड टू हेड -
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 22 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि नौ मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत में दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से पांच बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, जबकि न्यूजीलैंड को तीन मैचों में जीत मिली। रांची में भारत और न्यूजीलैंड की टीम एक बार आमने-सामने आ चुकी है। 2021 में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 -
भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, लोकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7CqIAp2
https://ift.tt/vfGhADc