बीसीसीआई को धोखा देने वाले बल्लेबाज ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, 25 गेंदों पर कूटे 110 रन

Jason Roy : इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार जेसन रॉय की बल्लेबाजी को आप मिस करेंगे, क्योंकि उन्होंने बीसीसीआई और हार्दिक पांड्या को धोखा देते हुए ऐन मौके पर गुजरात टाइटंस से अपना नाम वापस ले लिया था। गुजरात ने उन्हें रिलीज तो किया, लेकिन नीलामी में उन्हें अनसोल्ड रहना पड़ा। हालांकि हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में जबरदस्त बल्लेबाजी की, जिसके वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बीते दिनों क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए उन्होंने पेशावर जाल्मी के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर आर्कषित किया था। उस मैच में जेसन रॉय ने महज 25 गेंदों पर 100 से भी अधिक रन बरसाए।


इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जेसन रॉय ने पेशावर जाल्मी के खिलाफ खेली गई पारी से सबको प्रभावित किया। उन्होंने उस मुकाबले में करीब 230 के स्ट्राइक रेट से जबरदस्त बल्लेबाजी की। जेसन ने 63 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 145 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 5 तूफानी छक्के और 20 शानदार चौके लगाए थे। यानी 25 गेंदों पर 110 रन चौके-छक्के से बनाए थे।

इस बार आईपीएल में नहीं आएंगे नजर

बता दें कि बीसीसीआई और हार्दिक पांड्या से पंगा लेने वाले जेसन रॉय इस बार आईपीएल में नजर नहीं आएंगे। आईपीएल 2022 में उन्हें गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ की राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले उन्होंने ज्यादा पैसों की चाहत में अपना नाम वापस ले लिया। हालांकि आईपीएल 2023 के ऑक्शन में किसी ने उन्हें नहीं खरीदा।

यह भी पढ़े - आईपीएल के अगले सीजन में नजर नहीं आएंगे इन दो देशों के खिलाड़ी!

आईपीएल 2022 में बनाए थे 329 रन

जेसन रॉय के आईपीएल के 15वें सीजन की बात करें तो उन्होंने गुजरात जायंट्स के लिए कुल 13 मैच खेले थे। इन 13 मैचों में उन्होंने दो अर्धशतक के साथ 29.91 की औसत और 129.02 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए थे। उस दौरान उनके बल्ले से 39 चौके और 9 छक्के निकले थे। उनका सर्वाधिक स्कोर 91 रन का था।

यह भी पढ़े - ये बल्लेबाज बनाएगा इस आईपीएल में सर्वाधिक रन, दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bjfimQG
https://ift.tt/xvPkINY

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post