श्रेयस अय्यर की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को मिल सकता है मौका, बार-बार सलेक्टर कर रहे नज़रअंदाज़

India vs Australia ODI Series: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि अहमदाबाद टेस्ट में पीठ की चोट के चलते बल्लेबाजी नहीं करने आए भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। अगर अय्यर बाहर होते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा ये एक बड़ा सवाल है।

बीसीसीआई जल्द श्रेयस अय्यर को लेकर कोई अपडेट जारी करेगा और उनके रिप्लेसमेंट कि भी घोषणा करेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। सैमसन पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं। बावजूद इसके उन्हें चयनकर्ता नज़रअंदाज़ कर रहे हैं।

संजू सैमसन ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 11 मैचों की 10 ईनिंग में 66.00 की एवरेज से 330 रन बनाए हैं। जिसमें दो अर्धशतक के साथ 86 रन की नाबाद पारी शामिल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर 2022 को खेले गए मुकाबले में उन्हें जगह दी गई थी, जिसमें उन्होंने 36 रन बनाए थे। पिछले साल उनका औसत 71.00 का रहा था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है।

श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में 15 दिनों के रिहैब के बाद उन्हें बिना दिल्ली में दूसरे टेस्ट के लिए वापस बुलाया गया। इसके बाद एक बार फिर उन्हें चौथे टेस्ट में पीठ दर्द की शिकायत हुई। लिहाजा आईपीएल 2023 में उनकी किस्मत भी अधर में लटक गई है। श्रेयस रीहैब के लिए एनसीए जाएंगे। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वह वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं, जहां उनका आकलन किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की एकदिवसीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iCFOylQ
https://ift.tt/A6EN0zP

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post