All England Badminton 2023 : ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत में जहां स्टार शटलर साइना नेहवाल के टूर्नामेंट से नाम वापस लेने पर जहां बड़ा झटका लगा था। वहीं अब दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल में चीन की झांग यी मान से 39 मिनट में हारकर पहले दौर में ही बाहर हो गई हैं। विश्व में 9वें नंबर की खिलाड़ी 17वें नंबर की चीनी खिलाड़ी से 17-21, 11-21 से हार गई। बता दें कि पीवी सिंधु इस साल तीसरी बार पहले दौर में हारकर बाहर हुई हैं। इससे पहले वह मलेशिया ओपन और इंडिया ओपन में भी बाहर हो गई थीं।
वहीं, इससे पहले दिन में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अच्छी शुरूआत करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली। ट्रीसा और गायत्री ने 7वीं सीड थाईलैंड की जोड़ी जोंगकोलफान कीतीथराकुल और रविन्डा प्रजोंग्जाई को 21-18, 21-14 से हराया। भारतीय जोड़ी की थाई जोड़ी के खिलाफ पांच मुकाबलों में यह पहली जीत है।
अब इन खिलाड़ियों से उम्मीद
ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत में दो झटके लगने के बाद अब भारतीय फैंस की निगाहें लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग और गायत्री-जॉली की जोड़ी पर हैं। भारतीय फैंस को पूरी उम्मीद है कि 22 साल का सूखा खत्म करते हुए ये खिलाड़ी भारत की झोली में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जरूर डालेंगे।
यह भी पढ़े - श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर बड़ा अपडेट, रोहित शर्मा ने बताया कब उतरेंगे मैदान पर
2001 में आखिरी बार जीता था खिताब
ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन का आखिरी खिताब पुलेला गोपीचंद ने 2001 में और प्रकाश पादुकोण ने 1980 में जीता था। उसके बाद से अब तक कोई भारतीय शटलर ये टूर्नामेंट नहीं जीत सका है। हालांकि पिछली बार लक्ष्य सेन और साइना नेहवाल ने फाइनल में जगह जरूर बनाई थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में हार गए थे।
यह भी पढ़े - मेरा आधार कार्ड बन गया है... भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर शोएब अख्तर का बड़ा बयान
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Ke02UqX
https://ift.tt/kDmyZJQ