WPL 2023: मुंबई ने गुजरात को 55रन से हराया, प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

Mumbai Indians vs Gujarat Giants Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 12वां मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात जाएंट्स (GG) के बीच खेला गया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जाएंट्स को 55 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।

इस टूर्नामेंट में यह मुंबई की लगातार पांचवीं जीत है। इसी के साथ मुंबई के 10 अंक हो गए हैं और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। वही गुजरात की इस टूर्नामेंट में यह चौथी हार है। गुजरात को इस लीग में एकमात्र जीत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मिली है। उस मैच को गुजरात ने 11 रन से जीता था।

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में सात चौके और दो सिक्स की मदद से 51 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, यास्तिका भाटिया ने 44 रन बनाए। गुजरात के लिए एश्ले गार्डनर ने तीन विकेट झटके। वहीं, किम गर्थ, स्नेह राणा और तनुजा को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में गुजरात की टीम मात्र 107 रन पर ढेर हो गई। गुजरात जाएंट्स की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा। नेट सीवर ब्रंट ने सोफिया डंकले को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। गुजरात जाएंट्स को छठे ओवर में दो झटके लगे। ये दोनों झटके हेली मैथ्यूज ने दिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर एस मेघना को अमेलिया कर के हाथों कैच कराया। मेघना 16 रन बना सकीं। इसके बाद आखिरी गेंद पर एनाबेल सदरलैंड को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। सदरलैंड खाता भी नहीं खोल सकीं।

नौवें ओवर में 48 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। इसी वोंग ने हरलीन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 23 गेंदों में 22 रन बना सकीं। इसके बाद 10वें ओवर में अमेलिया कर ने एश्ले गार्डनर को कलिता के हाथों कैच कराया। गार्डनर आठ रन बना सकीं।

गुजरात के सात विकेट 85 के स्कोर पर गिर गए। दयालन हेमलता छह रन और स्नेह रामा 20 रन बनाकर आउट हुईं। हेमलता को अमेलिया कर और राणा को सीवर ब्रंट ने आउट किया। गुजरात जाएंट्स का नौ विकेट हेमलता के रूप में गिरा। हेमलता छह रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद स्नेह राणा 20 रन, किम गर्थ आठ रन और तनुजा कांवर खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं। मुंबई के लिए नेट सीवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज ने तीन-तीन, अमेलिया कर ने दो और इसी वोंग ने एक विकेट लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qzK1nlv
https://ift.tt/023PT57

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post