WPL 2023 Final MI vs DC : महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। दिल्ली की कप्तान मेग लैंनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 12 रन के स्कोर पर ही दिल्ली ने 12 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद मेग लैनिंग, शिखा पांडे और राधा यादव ने शानदार पारी खेलते हुए 9 विकेट के नुकसान पर टीम का स्कोर 131 पर पहुंचाया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से 134 रन बना लिए। इस तरह 7 विकेट से जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब जीतकर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन महज 12 रन के स्कोर पर दिल्ली को शेफाली वर्मा (11) और एलिस कैप्से (0) के रूप में दो झटके लगे। इसके बाद दिल्ली को तीसरा झटका 35 के स्कोर पर जेमिमा रोड्रिग्ज के रूप में लगा। जेमिमा 9 रन बनाकर वोंग का शिकार हुईं। फिर कैर ने मारिजान कैप को 18 रन पर आउट कर दिल्ली को 73 के स्कोर पर चौथा झटका दिया।
74 रन पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौटी
दिल्ली का 5वां विकेट कप्तान मेग लैनिंग (35) के रूप में गिरा। वह 74 के स्कोर पर रन आउट हुईं। फिर 75 के स्कोर पर अरुंधति (0) और जोनासेन (2) पर आउट होकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद मिन्नू मनी (1) और तानिया भाटिया (0) 79 के स्कोर पर आउट हुई। आखिर में बल्लेबाजी करने आई राधा यादव ने शिखा पांडे का बखूबी साथ निभाया और टीम का स्कोर 131 पर पहुंचाया। शिखा पांडे 27 और राधा यादव 27 रन बनाकर नॉट आउट रहीं।
मुंबई की शुरुआत भी रही खराब
दिल्ली कैपिटल्स के 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। मुंबई का पहला विकेट महज 13 रन के स्कोर पर यास्तिका भाटिया के रूप में गिरा। यास्तिका 3 गेंद पर 4 रन बनाकर राधा यादव की गेंद पर एलिस कैप्सी को कैच थमा बैठीं। इसके बाद मुंबई को दूसरा झटका हैली मैथ्यूज के रूप में लगा। वह 12 गेंद पर 13 रन बनाकर जोनासेन की गेंद पर अरुंधति को कैच थमा बैठीं।
हरमनप्रीत ने संभाली पारी, ब्रंट ने दिलाई जीत
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभालते हुए 39 गेंद पर 37 रन की पारी खेली। लेकिन वह 95 रन के स्कोर पर रन आउट हो गईं। इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज नेट सिवर ब्रंट ओर मिली कैर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को पहले प्रीमियर लीग का खिताब जिताया। नेट सिवर ब्रंट ने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन की पारी खेली, वहीं मिली कैर ने 8 गेंद पर नाबाद 14 रन की पारी खेली।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/a65I0ph
https://ift.tt/ciOugzt