IPL 2023 : धोनी के साथ यहां बैठने को बेताब हैं सुनील गावस्कर, देखना चाहते हैं माही का गुस्सा

ipl 2023 Sunil Gavaskar On MS Dhoni : इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी। उस समय भारतीय टीम के कई दिग्गज पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से आईपीएल के जरिए जुड़ पाए थे। जिन्हें इंटरनेशनल में टी-20 खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक रहे सुनील गवास्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की इच्छा जताई है और उन्होंने दो पसंदीदा टीमों का चयन किया है। जिसके लिए वह खेलना पसंद करेंगे। उन दो पसंदीदा टीमों का नाम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस है। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर उनके मन में कितनी इज्जत है, कितना आदर है। इस बात से तो हर कोई वाकिफ है। वह चेन्नई से जुड़कर महेंद्र सिंह धोनी के साथ बैठना चाहते हैं। उनके बारे में जानना चाहते हैं।


धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम में बैठना चाहते हैं गवास्कर

चेन्नई के लिए खेलने के पीछे गावस्कर दो वजह बता गए गवास्कर, पहला कि चेन्नई के मालिक क्रिकेट के दीवाने हैं। उन्होंने क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और दूसरी सबसे बड़ी वजह है ड्रेसिंग रूम में महेंद्र सिंह धोनी के साथ बैठना और यह देखना कि वह टीम की कप्तानी कैसे करते हैं। उनके हाव-भाव पढ़ना।

गावस्कर बोले कि मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि क्या हुआ ड्रेसिंग रूम में भी उतने ही शांत और स्थिर रहते हैं जितने वह मैदान में होते हैं? क्या वह कैच छोड़ने वाले पर वहाँ गुस्सा करते हैं या फिर किसी ने अगर युवा लड़कों को सपोर्ट नहीं किया, तब भी गुस्सा करते हैं। गावस्कर, धोनी की इन आदतों को देखने के लिए उत्सुक हैं।

यह बात तो सच है कि धोनी जब भी कप्तानी कर रहे होते हैं तो गेंदबाज भले ही कितना वाइड फेंक ले, खराब- घटिया गेंदबाजी कर ले। धोनी कभी गुस्सा नहीं करते और हमेशा सही सलाह युवाओं को देते रहते हैं। ऐसे में गावस्कर की जो चाह है धोनी को करीब से जानने- समझने की वैसी चाह करोड़ों लोगों की होगी ।

यह भी पढ़ें : जल्द भारत के लिए खेलेगा यह खिलाड़ी, रोहित ने MI के इस धुरंधर के लिए की भविष्यवाणी
ऐसा रहा है गावस्कर का करियर

सुनील मनोहर गावस्कर के कैरियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच खेले। जिसके 214 इनिंग में 10122 रन बनाए जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 235 रहा इस दौरान उन्होंने 34 शतक और 45 अर्धशतक लगाए और उनका एवरेज लगभग 51 का रहा।

वहीं अगर उनके एकदिवसीय कैरियर की बात करें तो एकदिवसीय कैरियर में गावस्कर ने 108 मैच खेले। जिसमें उनके बल्ले से 3092 रन निकले। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 27 अर्धशतक लगाया और उनका एवरेज 35.14 का रहा। बता दें की गावस्कर 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का भी हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें : जल्द भारत के लिए खेलेगा यह खिलाड़ी, रोहित ने MI के इस धुरंधर के लिए की भविष्यवाणी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nIpvaDL
https://ift.tt/DqoZAXe

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post