ipl 2023 MS Dhoni Mathisha Pathirana : महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कप्तानी में कई खिलाड़ियों के कैरियर को संभाला, उन्हें मौका दिया, उचित दिशा दिखाई और बाद में वो खिलाड़ी सुपरस्टार बने। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का। एक समय रोहित शर्मा मध्यम क्रम में खेलते थे और उनकी बल्लेबाजी में कोई कंसिस्टेंसी नहीं थी। टीम से लगातार अंदर बाहर होते रहते थे। लेकिन धोनी को उनकी काबिलियत के बारे में पता था। धोनी ने उनसे ओपनिंग करवानी शुरू की और उसके बाद का तो सब कुछ आप जानते ही हैं। रोहित शर्मा आज भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। वनडे क्रिकेट में वह तीन दोहरा शतक लगा चुके हैं। यानि कहने का मतलब यह है कि धोनी को पता होता है की खिलाड़ी को गाइड कैसे करना है। उन्हें मोटिवेट कैसे करना है, उनकी क्या कमियां दूर करनी है। ताकि आने वाले समय में हुआ अपने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सके।
मथिशा पथिराना ने माही को किया था प्रभावित
साल 2020 की बात है जब मथिशा पथिराना की गेंदबाजी से महेंद्र सिंह धोनी को प्रभावित हुए थे। उस समय मथिशा पथिराना केवल 17 वर्ष के थे। उनकी एक्शन देखकर धोनी ने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स में आने का निमंत्रण दिया था। इसके लिए धोनी ने खुद उन्हें चिट्ठी लिखी थी।
कोरोना के कारण उस समय आईपीएल यूएई में हो रहा था। ऐसे में धोनी ने इस श्रीलंकाई गेंदबाज को चिट्ठी लिखकर यूएई आने का इनविटेशन भेजा और टीम से जुड़ने को कहा था। इनकी गेंदबाजी एक्शन कुछ-कुछ श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से मिलती है।
धोनी हर मैच के साथ निखार रहे हैं मथिशा पथिराना को
मैच के दौरान धोनी, पथिराना से खूब बात करते हुए दिखते हैं। पिछले सीजन पथिराना को दो मैच खेलने का मौका मिला था। दो मैचों में पथिराना ने दो विकेट लिए। इस सीजन पथिराना अब तक दो मैच खेले हैं इस दौरान इन्होंने तीन सफलता अर्जित की है। पथिराना अब तक ओवरऑल चार मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं।
आईपीएल 2023 के 29वें मैच में हैदराबाद के खिलाफ पथिराना ने 4 ओवर की गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने एक विकेट लिया और महज 22 रन ही दिए। धोनी हमेशा इन्हें मोटिवेट करते, किस लाइन लेंथ पर गेंद डालनी है, किस बल्लेबाज की क्या कमजोरी है, इस बारे में ऐसे बात करते हुए दिखते हैं।
यह भी पढ़ें : लीग में आज दो भाइयों के बीच होगी टक्कर, जानें पिच का मिजाज और संभावित प्लेइंग-11
श्रीलंका का अगला सुपरस्टार हैं पथिराना
मथिशा पथिराना की गेंदबाजी से प्रभावित होकर मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट करके कहा कि आने वाले समय में श्रीलंका के सबसे बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। वही सोशल मीडिया पर फैंस धोनी और मथिशा पथिराना की गुरु-शिष्य की जोड़ी देखकर बहुत खुश है, और हर जगह लिख रहे हैं कि धोनी इस युवा गेंदबाज को सुपरस्टार बना कर ही मानेंगे।
यह भी पढ़ें : इमोशनल हुए धोनी, IPL से संन्यास के संकेत दिए, दर्शकों से सामने किया बड़ा खुलासा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NBWqMuH
https://ift.tt/Kx1DJfU