IPL 2023: अहमदाबाद में आज मुंबई और गुजरात का बड़ा मुकाबला, देखें मैच से जुड़ी हर जानकारी

GT vs MI : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत आज मंगलवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियिम में 35वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच गत विजेता गुजरात टाइटंस और पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की कमान जहां स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथ में होगी तो मुंबई इंडियंस की अगुवाई एक बार फिर रोहित शर्मा करते नजर आएंगे। पांड्या की कप्‍तानी में गुजरात की टीम अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है और 6 में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर है। वहीं, रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस 6 में से तीन मैच जीतकर 7वें पायदान पर है। ऐसे में आज दोनों के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है। मैच से पहले आप यहां देख सकते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच-मौसम का हाल और संभावित प्‍लेइंग इलेवन के साथ मैच से जुड़ी पूरी जानकारी।


गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों का आमना-सामना सिर्फ एक बार ही हुआ है। एकमात्र मैच में दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला था। उस मैच के आखिरी ओवर में गुजरात को जीतने के लिए 9 रन की दरकार थी, लेकिन वह बेहद करीबी मुकाबला मुंबई ने एक रन से जीत लिया था। ऐसे में आज गुजरात उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात की बात की जाए तो यह लाल-काली मिट्टी से बनाई गई है। यहां स्पिन गेंदबाजी को मदद मिलती है। इसलिए बल्लेबाजों को स्पिनरों से बचकर खेलना होगा। यहां खेले गए पिछले तीन मैच देखें तो तीनों में ही लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में आज के मैच में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है।

अहमदाबाद के मौसम का हाल

अहमदाबाद में मैच के दौरान आज के मौसम की बात करें तो फैंस और दोनों टीमों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने बारिस नहीं होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। हालांकि इस दौरान गर्मी और उमस परेशान करेगी। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देखें?

भारतीय समयानुसार, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच का सीधा प्रसारण आप शाम 7.30 बजे से देख सकते हैं। इससे पहले 7 बजे टॉस होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 5.50 करोड़ के खिलाड़ी ने दिल्ली को दिलाई दूसरी जीत, ये रहे मैच के टर्निंग पॉइंट

गुजरात टाइटंस की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ और मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ।

यह भी पढ़ें : आखिर डेविड वॉर्नर ने क्‍यों छुए अपने से छोटे भुवनेश्‍वर कुमार के पैर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XfBCrRw
https://ift.tt/CRzm751

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post