IPL का आधा सीजन खत्‍म, जानें कौन सी टीम प्‍लेऑफ की दौड़ में सबसे आगे और कौन हो सकती है बाहर

ipl 2023 Playoff Scenario : इंडियर प्रीमियर लीग के 16वें सीजन ने आधा पड़ाव पार कर लिया है। आईपीएल 2023 प्‍लेऑफ से पहले खेले जाने वाले 70 मुकाबलों में 35 खेले जा चुके हैं। इस तरह सभी 10 टीमों ने अपने आधे मतलब 7 मैच खेल लिए हैं। अब ग्रुप स्‍टेज में सभी टीमों को इतने ही मुकाबले और खेलने हैं। आधा आईपीएल खत्‍म होने के बाद प्‍लेऑफ की तस्‍वीर अभी साफ नहीं हुई है, लेकिन दो टीमों की स्थिति अभी मजबूत नजर आ रही है। आईपीएल की प्‍वाइंट्स टेबल देखने से यह पता चलता है क‍ि प्‍लेऑफ की दौड़ में कौन सी टीम सबसे मजबूत दावेदारी पेश कर रही है? और कौन सी टीम पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है? आइये आपको भी बताते हैं कि अब प्‍लेऑफ का टिकट पाने के लिए कौन सी टीम को क्‍या करना होगा?


चेन्‍नई सुपर किंग्‍स सबसे आगे

आईपीएल का आधा सीजन खत्‍म होने के बाद प्‍वाइंट टेबल में एमएस धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स शीर्ष पर है। चेन्‍नई ने अपने सात मैच में से पांच जीते हैं और दो हारे हैं। इस तरह 10 अंक और +0.662 के सर्वाधिक नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर है। अब यहां से चेन्‍नई को प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए 7 में से 3 या 4 मैच जीतने जरूरी होंगे।

गुजरात प्‍लेऑफ से तीन या चार जीत दूर

हार्दिक पंड्या की कप्‍तानी वाली गुजरात टाइटंस भी 7 में से 5 मैच जीतकर 10 अंक के साथ प्‍वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। गुजरात का नेट रन रेट +0.580 है, जो सीएसके से थोड़ा कम है। अगर गुजरात इससे बेहतर नेट रन रेट के साथ यहां से 7 में से 3 या 4 मैच जीत जाती है तो उसके लिए भी प्‍लेऑफ की राह आसान हो जाएगी।

gujrat.jpg


ये चार टीम कर सकती हैं बड़ा उलटफेर

प्‍वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 अंक के साथ फिलहाल क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्‍स भी 8-8 अंक के साथ 5वें और छठे नंबर पर हैं। इन चारों में सिर्फ नेट रन रेट का अंतर है। अगर इनमें से कोई टीम अगले 7 मुकाबलों में से 4 या 5 अच्‍छे नेट रेट के साथ जीतती है तो उसके लिए प्‍लेऑफ की दौड़ आसान होगी।

मुंबई के लिए आसान नहीं आगे की राह

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस आईपीएल में बेहद खराब रहा है। जिसका असर प्‍वाइंट्स टेबल पर भी साफ दिख रहा है। मुंबई ने अब सात में से सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत हासिल की और वह 6 अंकों के साथ 7वें नंबर पर लटकी हुई है। अगर यहां से मुंबई को प्‍लेऑफ का सफर तय करना है तो उसे सात में से पांच या छह मैच जीतने होंगे और वह भी अच्‍छे नेट रन रेट के साथ।

यह भी पढ़ें : 5 छक्‍के खाने वाले गेंदबाज को लगा गहरा सदमा, बीमारी के चलते 9 किलो वजन घटा

mumbai.jpg


इन तीनों टीमों का प्‍लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

अब बात करते हैं कोलकाता, हैदराबाद और दिल्‍ली की, जो अभी तक सात में से महज दो-दो मैच जीतकर चार-चार अंकों के साथ प्‍वाइंट टेबल में 8वें, 9वें और 10वें नंबर पर हैं। अब इन तीनों टीम का ही अगले सातों मैच में हारना मना है। अगर ये इस सोच के साथ उतरेंगे और जीतेंगे तब ही प्‍लेऑफ में पहुंच सकते हैं। हालांकि अब इनका यहां से प्‍लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें : ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन ने विराट को पछाड़ा तो पर्पल की दौड़ में राशिद का दबदबा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/huMSdkC
https://ift.tt/SI7wEBe

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post