Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 30वां मुक़ाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। लखनऊ के अटल विहारी बाजपई इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटन्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए लोस्कोरिंग मुक़ाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट से हरा दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने कप्तान हार्दिक पांड्या के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन बनाए। पांड्या ने 50 गेंद पर चार सिक्स और दो चौके की 66 रन की पारी खेली। वहीं लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या ने दो विकेट झटके।
जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कप्तान केएल राहुल के अर्धशतक की बावजूद से इस मामूली लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। केएल ने 61 गेंद पर 68 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत बेहद शीमी रही। केएल राहुल ने एक बार फिर मोहम्मद शमी का पहला ओवर मेडन खेला। लेकिन इसके बाद सलामी बल्लेबाज कायेल मेयर्स के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े।
लखनऊ की टीम का पहला विकेट काइल मेयर्स के रूप में गिरा। मेयर्स 19 गेंद में 24 रन बनाकर राशिद खान की गुगली पर क्लीन बोल्ड हो गए। मेयर्स ने अपनी पारी में दो चौके और एक सिक्स लगाया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या और केएल ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान लोकेश राहुल ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। लेकिन तभी 106 के स्कोर पर लखनऊ को दूसरा झटका लगा। क्रुणाल नूर अहमद की गेंद पर स्टम्प आउट हो गए। उन्होंने 23 गेंद पर 23 रन बनाए।
यहां से गुजरात के गेंदबाजों ने लखनऊ पर दवाब बनाना शुरू किया। विकेटकीपर निकोलस पूरन स्पिनर नूर अहमद की गेंद पर संघर्ष करते नज़र आए। 17वे ओवर की 5वीं गेंद पर पूरन ने नूर अहमद की गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच दे दिया। वे 7 गेंद पर 1 रन बना सके। गुजरात के लिए नूर अहमद और मोहित शर्मा ने दो-दो और रशीद खान ने एक विकेट झटके।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EoUXYv
https://ift.tt/TC70y8k