RR और LSG के बीच मुक़ाबला आज , पढ़े लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 26वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में राजस्थान की टीम अपना विजयी रथ जारी रखना चाहेगी। वहीं लखनऊ की टीम इस मैच को जीत राजस्थान की बराबरी करना चाहेगी। तो आइए इस मैच से पहले जानते हैं कि आप कब, कहां और कैसे इस मुक़ाबले को देख सकते हैं।

Indian premier league 2023: कब खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच मैच?
IPL का यह मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच 19 अप्रैल यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

Indian Premier League 2023: कहां खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच मैच?
राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच यह मुक़ाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

Indian Premier League 2023: कब शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) का मुकाबला?
राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 7.00 बजे होगा।

Indian Premier League 2023: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे IPL के मैच?
इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

Indian Premier League 2023: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HQqfkai
https://ift.tt/O415jm8

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post