Sachin Tendulkar Birthday: सचिन के इन 5 बड़े रिकॉर्ड्स का टूटना नामुमकिन! आसपास भी नहीं कोई बल्लेबाज

Happy Birthday Sachin Tendulkar : क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर आज 24 अप्रैल को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर के दौरान क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि फैंस के दिलों पर भी राज किया है। 22 साल के लंबे क्रिकेट करियर में सचिन ने कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिन्‍हे तोड़ पाना दुनिया के किसी भी बल्‍लेबाज के लिए आसान नहीं है। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट से संन्‍यास लिए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन आज तक कोई खिलाड़ी उनके इन रिकॉर्ड्स के करीब भी नहीं पहुंच सका है। आइये आज उनके 50वें जन्‍मदिन पर हम उनके ऐसे पांच रिकॉर्ड्स बताते हैं, जिनका टूट पाना नामुमकिन सा लगता है।

1. वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन

सचिन तेंदुलकर ने दो दशक से अधिक के अपने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर में 463 एकदिवसीय और 200 टेस्ट मैच खेलेे हैं। सचिन ने इन टेस्ट की 329 पारियों में 53.78 के औसत से 15 हजार 921 रन बनाए। वहीं, 463 वनडे में सचिन ने 18 हजार 426 रन बनाए। टेस्ट और वनडे में आज तक कोई बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं है।

2. शतकों का महाशतक

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर के इस महा रिकॉर्ड को तोड़ पाना विश्‍व के किसी भी बल्लेबाज के लिए असंभव सा नजर आता है। बता दें कि मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में 51 और एकदिवसीय फॉर्मेट में 49 शतक लगाए हैं।

3. सबसे ज्यादा वनडे और टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने 22 साल के लंबे क्रिकेट करियर में 463 टेस्‍ट और 200 टेस्ट मैच खेले है। सचिन अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में इन दोनों क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा मुकाबले खेलने वाले बल्लेबाज हैं। जिस तरह से टी-20 लोकप्रिय हो रहा है, उसे देखकर तो यही लगता है कि शायद ही कोई बल्लेबाज मास्‍टर ब्‍लास्‍टर के इस रिकॉर्ड तक पहुंच पाएगा।

यह भी पढ़ें : IPL 2023 में गेंदबाजों का काल बने ये 5 बल्‍लेबाज

4. टेस्ट में सबसे ज्‍यादा बाउंड्री का रिकॉर्ड

सचिन ने अपने टेस्‍ट करियर में 200 टेस्ट मैच में 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। सचिन के नाम टेस्ट में सबसे ज्‍यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। सचिन ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 2 हजार 127 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया है। इसमें 2058 चौके और 69 छक्के शामिल हैं।

5. सर्वाधिक वनडे वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड

मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर सर्वाधिक वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी हैं। उन्‍होंने अपने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल छह वनडे वर्ल्ड कप खेले हैं और आखिरी विश्व कप जीतकर टीम इंडिया को चैंपियन बनते देखने का सपना भी साकार किया। सचिन ने 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 के वर्ल्ड कप खेले हैं।

यह भी पढ़ें : IPL में इतिहास रचने के करीब विराट कोहली, आज तक कोई नहीं बना सका ये महारिकॉर्ड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4dJxVK0
https://ift.tt/kegpH3r

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post