हसीनाओं संग लेट नाइट पार्टी करते दिखे श्रेयस अय्यर, लोगों ने कहा- इसकी चोट का क्या हुआ

दायें हाथ के भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कंधे ही चोट हे चलते पिछलें काफी समय से बाहर चल रहे हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का भी हिस्सा नहीं हैं। अय्यर ने हाल ही में इंग्लैंड में अपने कंधे की सर्जरी कराई है। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो मुंबई की एक पार्टी में नज़र आ रहे हैं। उनके साथ बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियां भी नज़र आ रही हैं।

अय्यर के इस वीडियो पर फैंस ने भी कमेंट्स किए हैं। एक फैन ने पूछा - इसकी बैक सर्जरी कैसी हुई है, जब देखो घूमता ही रहता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्रिकेट पर ध्यान मत दो रात पर पार्टी करो।' वहीं एक फैंस ने लिखा, ' ये अय्यर ने कब से बॉलीवुड जॉइन कर लिया। ये हर सीरीज से पहले इंजर्ड हो जाता है और फिर पार्टी करता है।

बता दें IPL के ठीक बाद 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 का फाइनल मुक़ाबला खेला जाना है। यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टेस्ट टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी खेलते दिखाई नहीं देंगे। जपरित बुमराह और ऋषभ पंत पहले से ही बाहर हैं, अब श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी इस अहम मुकाबले से बाहर हो चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vWUXG1C
https://ift.tt/872PBvQ

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post