IPL 2023: कोहली की जगह धोनी होते RCB के कप्तान तो..., पाकिस्तानी दिग्गज ने कोहली पर साधा निशाना

ipl 2023 MS Dhoni Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की उन टीमों में से एक है जो पहले सीजन से लगातार इस टूर्नामेंट को खेलती आ रही है। लेकिन अभी तक एक बार भी ट्रॉफी को नहीं जीत सकी है। आरसीबी ने 2009 और 2011 और 2016 में 3 फाइनल खेले हैं। 2009 में आरसीबी को डेक्कन चार्जर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वही 2011 और 2016 में बेंगलुरु को चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। आरसीबी के लगातार असफल होने पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा है, कि अगर महेंद्र सिंह धोनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान होते तो माजरा कुछ और होता और कम से कम यह टीम तीन आईपीएल खिताब जीत चुकी होती।


वसीम अकरम ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम में हमेशा से अच्छे युवा खिलाड़ी रहे हैं। विराट कोहली जब युवा थे, तब अगर महेंद्र सिंह धोनी आरसीबी के कप्तान होते तो खिताब जिताने में इस टीम को काफी मदद करते। आरसीबी को फैंस का भी इतना समर्थन प्राप्त है, फिर भी एक भी ट्रॉफी न जीतना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। विराट कोहली की कप्तानी में कई कमियां है, जो सालों से चली आ रही है और उन्होंने उसे दूर करने का प्रयास भी नहीं किया है।

धोनी की तारीफ में क्या बोले अकरम

वसीम अकरम धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा कि 41 वर्षीय धोनी अपने खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा करना जानते हैं। धोनी को टीम की कप्तानी करने की आदत है। धोनी अंदर से शांत नहीं है, वह दिखाते हैं कि वो शांत हैं। जब खिलाड़ी देखता है कि उसका कप्तान शांत है और उसके कंधे पर हाथ रखता है तो खिलाड़ियों में आत्मविश्वास अपने आप आ जाती है। धोनी यह भी जानते हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस पिच पर कितना फायदेमंद होगा, उसी अनुसार उसका उपयोग भी करते हैं। जिस कारण से आज तक कप्तानी में कोई उनका हाथ नहीं पकड़ पाया है।

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान ने जीती बाजी गंवाकर लगाई हार की हैट्रिक, आखिरी दो ओवर में हैदराबाद ने पलटा मैच
चेन्नई को 4 बार चैंपियन बना चुके हैं धोनी

रोहित शर्मा के बाद आईपीएल के सबसे सफल कप्तान धोनी हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार खिताब जीता चुके हैं। वह तीन अलग-अलग आईसीसी टटूर्नामेंट जिताने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान भी हैं। दूसरी ओर कोहली अभी भी अपने करियर में पहली बार प्रतिष्ठित खिताब उठाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

2008 में T20 लीग शुरू होने के बाद से लगातार 16 सीजन से वो टीम का हिस्सा है। 2013 से लेकर 2021 तक उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी भी की। लेकिन कभी भी इस खिताब के नजदीक भी नहीं पहुंच पाए। मौजूदा सीजन में भी आरसीबी की स्थिति इतनी खास नहीं है, और टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें: ऋद्धिमान साहा 2.0 देख विराट कोहली हुए हैरान, सोशल मीडिया पर लिखा खास पोस्ट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TOcotK6
https://ift.tt/oVJxkRX

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post