BAN vs AFG: बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। नजमुल हुसैन शांतो के शतक से घरेलू टीम बांग्लादेश ने तीसरे दिन लंच तक दूसरी पारी में 2 विकेट गंवाने के बाद 255 रन बनाए। 24 साल के नजमुल हुसैन ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। नजमुल हुसैन शांतो अब टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले बल्लेबाजों के रूप में शामिल हो गए हैं। ऐसा करने वाले वह सिर्फ दूसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज हैं। नजमुल को दूसरी पारी में अपना शतक पूरा करने के लिए 115 गेंदों की जरूरत थी। बांग्लादेशी बल्लेबाज ने पहली पारी में 23 चौकों और दो छक्कों की मदद से 146 रन बनाए। इस शतक की बदौलत बांग्लादेश पहली पारी में 382 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर सका।
नजमुल हुसैन शांतो के इस रिकॉर्ड पर की बांग्लादेश क्रिकेट ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है जिसमे लिखा है कि, नजमुल हुसैन शंटो टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। युवा बांग्लादेशी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो ने 115 गेंदों पर दूसरी पारी में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले वो फर्स्ट पारी में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें- WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में किसने ली हार की जिम्मेदारी? ट्रोलर्स की कर दी बोलती बंद
पहली पारी में 2 छक्के और 23 चौके लगाए
नजमुल हुसैन शांतो ने पहली पारी में 175 गेंद पर 23 चौके और 2 छक्कों की मदद से 146 रन की पारी खेली। शांतो ने टेस्ट क्रिकेट में अपना तीसरा शतक पूरा किया। हुसैन शान्तो से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 30 साल से अधिक उम्र के पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाया था। नजमुल हुसैन ने पहली पारी में 146 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान अपने बल्ले का इस्तेमाल दो छक्के और 23 चौके लगाने के लिए किया।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023: पाकिस्तान ही होस्ट करेगा टूर्नामेंट, मेजबानी मिलने के बाद जय शाह की तारीफों के बांधे पुल
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TQlGBia
https://ift.tt/jQPczJV