विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार के बाद भारतीय टीम को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज सर एंडी रॉबर्ट्स ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बाद भारतीय मेंस क्रिकेट टीम की आलोचना की है। ऐंडी रॉबर्ट्स का यह मानना है कि भारत अपने प्रदर्शन को लेकर व्यावहारिक तौर पर काफी अभिमान और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास दिखा रहा है। आईपीएल बनाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मसले पर उन्होंने कहा कि चर्चा अभी खत्म नहीं होने वाली है। उनका मानना है कि भारत को अपनी प्राथमिकताओं के ध्यान में रखकर उन पर काम करना होगा। रॉबर्ट्स ने आगे कहा की भारत ने दुनिया के बाकी खिलाड़ियों को कम समझा है। भारत को तय करना होगा कि उनका फोकस क्या है, टेस्ट क्रिकेट या लिमिटेड ओवर क्रिकेट।
WTC फाइनल में 296 रन पर ढेर हुई थी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 469 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में सिर्फ 296 रन बनाकर ढेर हो गई थी भारतीय टीम।
आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन साल 2013 में चैंपियंस ट्ऱॉफी के बाद से जारी रहा है। भारत ने कुल आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के आठ बड़े मौके गंवाए हैं, जिसमें दो विश्व कप फाइनल भी शामिल हैं। भारत के पास कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने घर से बाहर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया ने जब पहली पारी में 469 रन बनाए, लेकिन भारत ने जब दबाव में आकर 296 के साथ जवाब दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zFELenI
https://ift.tt/4yvbalq