Asia Cup 2023 Schedule IND vs PAK : एशिया कप 2023 को लंबे समय से पीसीबी और बीसीसीआई के बीच चल रही खींचतान अब खत्म होती नजर आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप का शेड्यूल तय हो गया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि 19 जुलाई को शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा। पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल के तहत खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के पहले चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे। इसके बाद 9 मुकाबले श्रीलंका की धरती पर खेले जाएंगे। इस बार एशिया कप का आयोजन 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होगा। भारत की सरजमीं पर अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिहाज से इस टूर्नामेंट को अहम माना जा रहा है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले ग्रुप राउंड में 2 सितंबर को दांबुला में खेला जा सकता है। एशिया कप 2023 में कुल 6 टीम हिस्सा लेंगी। भारत और पाकिस्तान के साथ श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीम 3-3 टीमों के 2 ग्रुप में खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष चार टीम सुपर-4 खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान दोनों सुपर-4 पहुंचती हैं तो दोनों के बीच 10 सितंबर को मैच खेला जा सकता है।
19 जुलाई को हो सकता शेड्यूल का ऐलान
रिपोर्ट की मानें तो एशिया कप 2023 का शेड्यूल 19 जुलाई को जारी किया जा सकता है। यदि भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचते हैं तो 17 सितंबर को फिर दोनों टीम आमने-सामने होंगी। इस तरह 15 दिन में दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : राहुल द्रविड़ की जगह ये दिग्गज बनेगा भारतीय टीम का नया कोच
पिछली बार भारत नहीं पहुंच सका था फाइनल में
बता दें कि एशिया कप 2022 में भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। पिछली बार भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मैच खेले गए थे। दोनों को एक-एक मैच में जीत हासिल हुई थी। पिछली बार फाइनल मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया था, जिसमें श्रीलंका ने खिताब पर कब्जा जमाया था। इस बार भारत को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, इमरान, अकरम और शोएब अख्तर के रिकॉर्ड तोड़े
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ldYUjpC
https://ift.tt/orhUWjk