ENG vs AUS: इगलड क एशज़ म जरदर वपस ऑसटरलय क तसर टसट म तन वकट स हरय

England vs Australia 3rd test The Ashes: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही द एशेज़ 2023 सीरीज का तीसरा मुक़ाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला गया। मेजबान इंग्लैंड ने पहले दो मुक़ाबले हारने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए बारिश से वधित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हरा दिया। इस हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया पांच मैच की इस सीरीज में 2-1 से आगे है।

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर मिचेल मार्श के बेहतरीन शतक की मदद से 263 रन बनाए। मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंद पर चार सिक्स और 17 चौके की मदद से 118 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने पांच विकेट झटके।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 237 रन पर ढेर हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 26 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड के लिए उनके कप्तान बेन स्टोक्स ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। स्टोक्स ने 108 गेंद पर 5 सिक्स और 6 चौके की मदद से 80 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस 6 विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 224 रन पर ऑलआउट हो गई। कंगरूओं के लिए ट्रेविस हेड ने 112 गेंद पर 77 रन और उस्मान ख्वाजा ने 96 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने तीन -तीन विकेट लिए। इस तरह इंग्लैंड को 251 रनों का लक्ष्य मिला था।

इंग्लैंड ने इस लक्ष्य के जवाब में युवा स्टार हैरी ब्रुक की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मैच के चौथे दिन इसे हासिल कर लिया। हैरी ब्रुक ने 93 गेंद पर 75 रन बनाए। उसके अलावा सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने 44 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HUwa9NI
https://ift.tt/ktYjq5z

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post