Virat Kohli 500th Match: कैरेबियाई के दौरे पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ फिलहाल दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। क्वींस पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी भारत ने पहले दिन 4 विकेट के नुकसान के साथ 288 रन बना लिए हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का ओवरऑल 500वां मैच है। वह 161 का सामना करते हुए 87 रन पर नाबाद हैं। इस मैच में सबकी नजर कोहली पर ही हैं। वहीं, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने कोहली की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि विराट काफी अनुशासित खिलाड़ी हैं और वे पूरी तरह क्रिकेट को समर्पित भी हैं।
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 500वां मैच खेल रहे विराट कोहली की पारी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिया टुडे से कहा है कि कोहली में समर्पण हैं और वह काफी अनुशासित खिलाड़ी हैं। हमने देखा है कि वह पारी की शुरुआती गेंदों पर खाता भी नहीं खोल सके थे। उन्हें इसकी जल्दबाजी भी नहीं थी। यह कहने की आवश्यकता नहीं कि कोहली बेहतरीन खिलाड़ी हैं और इसी वजह से 500वां मैच भी खेल रहे हैं।
कोहली-जडेजा की शतकीय साझेदारी
बता दें कि विराट कोहली दूसरे टेस्ट के पहले दिन 20 गेंद खेलने के बाद चौके से खाता खोल सके थे। कोहली ने रहाणे के साथ छोटी सी साझेदारी की, लेकिन रहाणे 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कोहली ने जडेजा के साथ पहले दिन का खेल खत्म होने तक 106 रन की पार्टनरशिप की। जडेजा 84 गेंद पर 36 रन तो कोहली ने 161 गेंदों पर 87 रन बनाकर खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : एशिया कप 2023 के शेड्यूल ने फंसाया पेच, अब इस देश ने जताई आपत्ति
500वें मैच में 76वें शतक की उम्मीद
भारत ने पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन का स्कोर किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने 80 रन की पारी खेली है तो युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 57 रन बनाए। हालांकि रहाणे 8 और शुभमन गिल 10 रन की पारी ही खेल सके। आज भारतीय फैंस को विराट कोहली से 500वें मैच में 76वें शतक की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : जायसवाल ने सिर्फ दो पारियों में रचा इतिहास, रैना-धवन और द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MZOq8cb
https://ift.tt/FkPtGvQ