IND WI 1st Test : वेस्टइंडीज के दौरे पर भारतीय टीम आज 12 जुलाई को डोमिनिका के विंडसर पार्क में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चरण के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए ये टेस्ट सीरीज बेहद ही महत्वपूर्ण है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को शामिल कर उन्हें डेब्यू कैप सौंपी गई है। वहीं वेस्टइंडीज के लिए एलिक अल्थेनेज़ का डेब्यू कराया गया है।
भारत और वेस्टइंडीज का हेड टू हेड रिकॉर्ड
टेस्ट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कुल 52 टेस्ट खेले हैं। भारतीय टीम ने 22 मैचों में जीत हासिल की है तो वेस्टइंडीज ने 30 मैच जीते हैं। खास बात ये है कि भारत और वेस्टइंडीज का कोई टेस्ट ड्रा नहीं हुआ है। रिकॉर्ड में भले ही वेस्टइंडीज की टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है, लेकिन भारत के पास भी इस बार बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), टेगेनरीन चंद्रपॉल, रेमन रीफ़र, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज़, जोशुआ दा सिल्वा (डब्ल्यू), जेसन होल्डर, रहकीम कॉर्नवाल, अल्ज़ारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वारिकन
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XbCYuOz
https://ift.tt/zUFNm1M