PAK vs BAN: वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की भिड़ंत, जानें कौन किस पर पड़ा भारी

PAK vs BAN Head to Head: वर्ल्ड कप 2023 का 31 वां मुकाबला आज 31 अक्‍टूबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में काफी निराशाजनक रहा है। बांग्‍लादेश की टीम जहां टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, वहीं पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल की रेस में बनी रह सकती है। हालांकि इसके लिए अन्‍य टीमों पर निर्भर रहना होगा। इस मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रेकॉर्ड कैसा रहा है?


पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश हेड-टू-हेड रेकॉर्ड

पाकिस्तान और बांग्लादेश के वनडे में हेड-टू-हेड रेकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 38 मैच खेले गए हैं। इनमें से पाकिस्तान की टीम ने 33 मुकाबलों में जीत दर्ज की है तो बांग्लादेश की टीम सिर्फ 5 मैचों में सफलता मिल सकी है। वहीं, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक वर्ल्ड कप में 2 मैच खेले गए हैं और दोनों ने एक-एक मैच जीता है।

बांग्लादेश टीम स्‍क्‍वॉड

लिट्टन दास, तंजीद हसन, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, तौहीद हृदोय, हसन महमूद, तन्ज़ीम हसन साकिब।

पाकिस्तान टीम स्‍क्‍वॉड

अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, उसामा मीर, हसन अली, फखर ज़मान, आगा सलमान।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Rpdo2zU
https://ift.tt/FE7KIaS

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post