PAK vs RSA: रोमांचक मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, एडेन मार्करम शतक से चूके

Pakistan vs South Africa, World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 26वां मुक़ाबला पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए करीबी मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका के 10 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई है। अफ्रीका का सेमी-फ़ाइनल में जाना लगभग तय है। वहीं पाकिस्तान की यह लगातार चौथी हार है और वह सेमी-फ़ाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 271 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह वर्ल्ड कप 2023 का अबतक का सबसे बेहतरीन और करीबी मुक़ाबला था। दक्षिण अफ्रीका के लिए उनके उपकप्तान एडेन मार्करम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। लेकिन वे अपने शतक से चूक गए। मार्करम ने 93 गेंद पर तीन सिक्स और सात चौके की मदद से 91 रन बनाए।

उनके अलावा क्विंटन डिकॉक ने 14 गेंद पर 24 रन, कप्तान टेम्बा बावुमा ने 27 गेंद में 28 रन, रसी वान डर डुसेन 39 गेंद में 21 रन, हेनरिक क्लासेन 10 गेंद में 12 रन, डेविड मिलर 33 गेंद में 29 रन, मार्को यानसेन 14 गेंद में 20 रन, गेराल्ड कोइत्जी 13 गेंदों में 10 रन, लुंगी एनगिडी 14 गेंद में चार रन, केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने नाबाद चार-चार रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने 10 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ और उसामा मीर ने दो -दो विकेट लिए। पाकिस्तान ने अबतक खेले गए छह मैच में मात्र दो में जीत हासिल की है और चार अंक के साथ वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OZK8szq
https://ift.tt/tm6MhSb

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post