वर्ल्ड कप 2023 के बीच ऑस्‍ट्रेलिया को दूसरा बड़ा झटका, मिचेल मार्श अचानक स्‍वदेश लौटे

वर्ल्ड कप 2023 के बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। ग्‍लेन मैक्‍सवेल जहां सिर में चोट लगने के कारण पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं और वह इंग्‍लैंड के खिलाफ अगला मैच नहीं खेलेंगे। वहीं, इसी बीच अब खबर आ रही है कि स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श भी टीम का साथ बीच में ही छोड़कर घर लौट गए है। बताया जा रहा है कि निजी कारणों के चलते मिचेल मार्श को घर लौटना पड़ा है। वह भी इंग्लैंड के खिलाफ 4 नवंबर को होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। मिचेल मार्श पर्थ के लिए रवाना हो चुके हैं।


गोल्फ डे के दौरान सोमवार को सिर में चोट लगने के बाद ग्लेन मैक्सवेल को इंग्‍लैंड के खिलाफ मुकाबले से बाहर कर दिया था। वहीं, अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को जानकारी दी है कि मिचेल मार्श बुधवार रात को घर के लिए उड़ान भर चुके हैं। बयान में कहा गया है कि मिशेल मार्श निजी कारणों से वर्ल्‍ड कप बीच में ही छोड़ स्वदेश लौट गए हैं। हालांकि वह कब तक वापसी करेंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

स्‍टोइनिस कर सकते हैं वापसी

बता दें कि मार्कस स्टोइनिस पिंडली की समस्या से उबरने के बाद वापसी कर सकते हैं। इस समस्‍या के चलते वह नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच से बाहर थे। ऑस्‍ट्रेलियाई एकादश में कैमरून ग्रीन और मार्नस लाबुशाने की वापसी तय मानी जा रही है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के पास अब 13 फिट खिलाड़ी ही उपलब्‍ध होंगे।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका के खिलाफ आज अश्विन को मिलेगा मौका? रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट


बैटिंग ऑर्डर में भी होगा बदलाव

मिचेल मार्श की अनुपस्थिति के चलते ऑस्‍ट्रेलिया के बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव होगा। स्टीव स्मिथ अब नंबर 3 पर अपनी पसंदीदा जगह बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। लेकिन, अचानक दो सबसे विस्फोटक खिलाड़ी मिचेल मार्श और ग्‍लेन मैक्सवेल इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उपलब्‍ध नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को फायदा, जानें प्वाइंट्स टेबल में अन्य टीमों का हाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ToEMpj7
https://ift.tt/Kpb1B6y

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post