पाकिस्तान क्रिकेट की इन्‍होंने मां-बहन एक कर दी... जानें किस पर भड़के रमीज राजा

पीसीबी के पूर्व अध्‍यक्ष रमीज राजा ने भारत में में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्‍तान टीम के बेहद घटिया प्रदर्शन को लेकर पीसीबी पर जमकर भड़ास निकाली है। इतना ही नहीं उन्होंने ये तक कह दिया कि कुछ लोग पाकिस्तान क्रिकेट की मां-बहन करने पर तुले हैं। वैसे ये भाषा किसी क्रिकेटर को शोभा नहीं देती, लेकिन आजकल जो पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहा है, वह बर्दाश्‍त से बाहर है। रमीज राजा ने कहा कि जब खिलाड़ी अच्‍छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो बाबर आजम क्‍या खाक कप्तानी करेंगे?


रमीज राजा ने कहा कि गेंदबाज नई गेंद से विकेट नहीं लेंगे और जमकर रन लुटाएंगे तो बाबर क्‍या खाक कप्‍तानी करेगा। रमीज ने पीसीबी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये फिर कुछ क्रिकेटर का मजमा लगाएंगे और कहेंगे कि आप ही बनाएं कि चीजों को कैसे ठीक करें? तो आपको क्रिकेट बोर्ड में क्यों बिठाया? ये सिर्फ कप्तान बदल दें, कोचिंग स्टाफ बदल दें और सोचेंगे कि हमने बहुत बड़ा फैसला ले लिया। अब चीजें ठीक हो जाएंगी। ये गलतफहमी में हैं।

'बाबर और रिजवान के खिलाफ उगला जहर'

रमीज ने आगे कहा कि जब तक आपमें क्रिकेट के प्रति प्‍यार और पैशन नहीं होगा, तब तक कुछ नहीं होगा। इसके लिए आप खुद को बदलें। रमीज ने बाबर की चैट लीक करने को लेकर सवाल दागा कि क्‍या इस तरह खबरें लीक करते हैं? पाकिस्तान क्रिकेट की मां-बहन एक कर रहे हैं। आप चीफ सिलेक्टर हैं आप उनकी रिकॉर्डिंग सुने... उन्होंने बाबर आजम और रिजवान के खिलाफ जमकर जहर उगला है।

यह भी पढ़ें : ओलंपिक 2028 से बाहर होंगे मुक्केबाजी और वेटलिफ्टिंग समेत 4 खेल

अफगानिस्‍तान से भी हारे

वर्ल्‍ड कप 2023 में पाकिस्तान ने 9 में से सिर्फ 4 मैच जीते हैं और वह प्‍वाइंट टेबल में 5वें नंबर पर रहा है। पहले दो मैच में जीत से शुरुआत की, लेकिन तीसरे मैच में भारत के सामने आते ही उसने लय खो दी और लगातार तीन मैच हार गए। पाकिस्‍तान को अफगानिस्‍तान ने हराकर सबसे बड़ा उलटफेर भी किया।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास, राउंड रॉबिन फॉर्मेट में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lXCI6ej
https://ift.tt/bsgSM5Q

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post