पांच विकेट झटकने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ शामी ने किया कुछ ऐसा इशारा, कोच का उड़ाया मज़ाक!

Mohammad Shami special gesture World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कहर बरपाती हुई गेंदबाजी कर रहे हैं और बेहतरीन फॉर्म में हैं। शमी ने इस टूर्नामेंट के अबतक मात्र 3 मैच खेले हैं और 6.71 की औसत से 14 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्हें दो बार 5 विकेट लिए। जिसके लिए दोनों बार उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। श्रीलंका के खिलाफ खेले भी उन्होंने 5 ओवर में मात्र 18 रन देकर 5 विकेट झटके।

5 विकेट लेने के बाद शमी ने एक ऐसा जेस्चर किया जिसे देखने के बाद फैंस थोड़े हैरान रह गए। दरअसल, शमी ने 5 विकेट लेने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ देखते हुए गेंद को अपने सिर पर रखा और इशारा किया। इस दौरान सब को लगा कि यह इशारा शायद हरभजन सिंह के लिए हैं। क्योंकि इस 5 विकेट हॉल के बाद वे भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था। उन्होंने तीन बार ऐसा किया है।

लेकिन मैच के बाद सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इसको लेकर खुलासा किया और बताया कि यह हरभजन के लिए नहीं था। बल्कि भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे के लिए था। मैच के बाद गिल ने बताया कि ये जेस्चर गेंदबाजी कोच के लिए किया था। दरअसल शमी ने अभी -अभी हेयर ट्रान्सप्लांट कराया है और म्हाम्ब्रे गंजे हैं। इसीलिए शमी ने गेंद को सिर पर रखते हुए उनके मज़े लिए।

बता दें इस मैच को भारतीय टीम ने 302 रनों के बड़े अंतर से जीतते हुए वनडे इतिहास में चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बता दें कि वनडे में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम पर ही है जो उन्होंने इसी साल श्रीलंका के खिलाफ त्रिवेंद्रम के मैदान पर दर्ज की थी, जब 317 रनों के अंतर से उन्होंने मैच को अपने नाम किया था। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल में भी पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6pXU1sH
https://ift.tt/s71HtNU

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post