IND vs AUS 3rd T20I Probable Playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा अहम मुकाबला आज शाम 7 बजे से गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना रखी है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया जहां आज सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, मैथ्यू वेड के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी। ऐसे में आज दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। मैच से पहले जानते हैं दोनों की प्लेइंग क्या हो सकती है?
टीम इंडिया के दो जीत के साथ हौसले बुलंद हैं। आज तीसरे टी20 को जीतकर वह सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। ऐसे में भारत की प्लेइंग में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। टीम इंडिया उसी विनिंग कॉम्बीनेशन के साथ मैदान पर उतर सकती है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज में वापसी के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। ऐसे में कंगारू टीम में एक बदलाव हो सकता है। तनवीर सांघा की जगह जेसन बेहरेनडॉर्फ को आज प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार।
यह भी पढ़ें : तीसरे टी20 में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें गुवाहाटी के मौसम और पिच का हाल
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11
मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन एबट, नाथन एलिस, एडम जम्पा और जेसन बेहरेनडॉर्फ/तनवीर सांघा।
यह भी पढ़ें : श्रीलंका के खेल मंत्री बर्खास्त, वर्ल्ड कप के बीच की थी ये हरकत
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lPShFTn
https://ift.tt/kNuYTbz