T20 World Cup 2024 Schedule: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 3 जून से किया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले वेस्टइंडीज के एंटीगुआ एवं बारबुडा, डोमिनिका, गुयाना, सेंट लूसिया, बारबाडोस, ग्रेनेडाइंस एवं त्रिनिदाद, सेंट विंसेंट और टोबैगो में खेले जाएंगे। इसके साथ ही पहली बार अमेरिका के तीन शहर फ्लोरिडा, डल्लास और न्यूयॉर्क में भी मैच खेले जाएंगे। ये पहली बार है, जब वेस्टइंडीज के साथ ही अमेरिका भी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। ये टी20 वर्ल्ड कप एक महीने तक चलेगा। खिताबी मुकाबले की तारीख भी सामने आ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान की भी भिड़ंत आइजनहावर पार्क में हो सकती है। ये स्टेडियम न्यूयॉर्क शहर से करीब 30 मील दूर है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 20 टीमों के बीच कुल 55 मैच खेले जाएंगे। इन 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा जाएगा।
चारों ग्रुप से टॉप-2 टीम सुपर-8 राउंड में क्वॉलीफाई करेंगी। सुपर-8 की टीमों को 4-4 के 2 ग्रुपों में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई करेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा तो फाइनल मुकाबला 30 जून को खेला जाएगा।
भारतीय टीम से दूसरे खिताब की उम्मीद
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था। ये टूर्नामेंट इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। टीम इंडिया सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हराया था। टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम से इस बार दूसरे खिताब की उम्मीद है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uOIb7Wj
https://ift.tt/BhQ6SYl