गौतम गंभीर ने लाइव मैच में ऐसा क्‍या कह दिया कि सोशल मीडिया पर छलका श्रीसंत का दर्द, देखें Video

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्‍लेबाजी गौतम गंभीर इन दिनों लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया कैपिटल्स की कमान संभाल रहे हैं। इस लीग में गंभीर का बल्ला भी जमकर चल रहा है। इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जॉयंट्स के बीच पहला एलिमिनेटर मुकाबला काफी रोमांचक रहा। सूरत में खेले गए इस मैच के दौरान गौतम गंभीर और पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के बीच तीखी नोकझोक भी हुई। गंभीर ने श्रीसंत की गेंदों पर कुछ कड़क शॉट लगाए तो श्रीसंत ने गंभीर को आंख दिखाने का प्रयास किया, जिसका गौतम ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। मैच के बाद श्रीसंत ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि गंभीर को लाइव मैच में ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए।


लीजेंड्स लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जॉयंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में आमने-सामने थीं। मैच के दूसरे ही ओवर गौतम गंभीर स्ट्राइक पर थे और श्रीसंत अपना पहला ओवर लेकर आए। गंभीर ने श्रीसंत की पहली गेंद पर सिक्‍स तो दूसरी पर चौका लगा दिया और फिर तीसरी गेंद खाली निकल गई। इसके बाद श्रीसंत आगे बढ़े और गंभीर को घूरने लगे। वहीं, गंभीर भी कहां पीछे रहते उन्होंने भी श्रीसंत को करारा जवाब दे दिया। हालांकि बाद में दोनों यही शांत हो गए। श्रीसंत ने 3 ओवर में 35 रन लुटाकर एक विकेट लिया।

श्रीसंत ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

मैच के बाद श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सीनियर खिलाड़ियों का वह सम्मान करते हैंं। इसमें मेरी गलती नहीं थी, लेकिन लाइव मैच में मिस्टर फाइटर गौतम गंभीर ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह बर्दाश्त नहीं की जा सकती। श्रीसंत ने कहा कि आज नहीं तो कल ये बात जरूर खुलेगी कि गंभीर ने क्या कहा था?

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज से किया हिसाब चुकता, दूसरे वनडे में 6 विकेट से हराया


गंभीर ने 51 रन की पारी खेली

मैच की बात करें तो गौतम गंभीर की अगुवाई वाली इंडिया कैपिटल्स ने गुजरात जॉयंट्स को 12 रन से हराया है। गंभीर ने महज 30 गेंदों पर 7 चौकों और एक सिक्‍स की मदद से 51 रन की शानदार पारी खेली। इंडिया कैपिटल्स ने 7 विकेट पर 223 रन का स्‍कोर किया। गुजराज की ओर से क्रिस गेल ने 84 रन की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम हार गई।

यह भी पढ़ें : शेफाली की फिफ्टी पर भारी पड़े वाट-ब्रंट के अर्धशतक, पहला टी20 हारा भारत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gouU8WA
https://ift.tt/YE6eDux

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post