भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका, इस मैच विनर का खेलना मुश्किल

IND vs AFG T20 Series: साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20, वनडे और टेस्‍ट सीरीज के बाद अब भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। भारत की मेजबानी में ये सीरीज 11 से 17 जनवरी तक खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने 19 सदस्यीय स्‍क्‍वॉड का ऐलान कर चुका है। जबकि टीम इंडिया की घोषणा आज 7 जनवरी को हो सकती है। टीम में नियमित कप्तान राशिद खान की वापसी तो हो गई है, लेकिन इस सीरीज में उनकी जगह इब्राहिम जादरान को टीम की कमान सौंपी गई है। इसी बीच ये भी खबर आ रही है कि राशिद खान का एक भी मैच में खेलना मुश्किल है।


दरअसल, राशिद खान ने हाल में इंग्लैंड जाकर अपनी पीठ की सर्जरी कराई थी। फिलहाल वे अपनी चोट से उबर रहे हैं। चयनकर्ताओं ने उन्‍हें टीम में जगह तो दी है, लेकिन हो सकता है कि वे भारत के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में एक भी मैच न खेलें। उनकी फिटनेस देखने के बाद ही उन्‍हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर फैसला हो सकेगा।

अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख

राशिद खान अफगानिस्तान के मैच विनर खिलाड़ी हैं। वह स्पिन गेंदबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं और निचले क्रम में बल्ले से भी धमाल मचा सकते हैं। यदि वे भारत के खिलाफ कोई मैच नहीं खेल सके तो ये अफगानिस्‍तान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली, दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर और तीसरा टी20 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : आज हो सकता है भारत की टी20 टीम का ऐलान, रोहित-विराट की होगी वापसी!

अफगानिस्तान की 19 सदस्यीय स्क्वॉड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जाजई, रहमत शाह, इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, अजमुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नैब और नूर अहमद।

यह भी पढ़ें : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट की सीरीज नहीं होने पर खफा हुए एबी डिविलियर्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/N6D530z
https://ift.tt/ExX5bIi

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post