इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, बोले- उनके पास Bazball तो हमारे पास...

IND vs ENG Test Series: भारत की मेजबानी में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलने पहुंच चुकी है। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। लेकिन, सीरीज शुरू होने से पहले ही भारत और इंग्‍लैंड के पूर्व खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। पूर्व इंग्लिश क्रिकेट जहां भारत की पिचों का रोना रो रहे हैं। इसी बीच भारत के पूर्व कप्‍तान सुनील गावस्‍कर ने कहा है कि इंग्‍लैंड के पास अगर बैजबॉल है तो हमारे पास भी विराटबॉल है। ये बयान उस समय आया है, जब कुछ दिग्‍गजों ने इंग्लैंड की बैजबॉल अप्रोच को टीम इंडिया के लिए फायदेमंद बताया है।


सुनील गावस्‍कर ने विराटबॉल वाली बात यूं ही नहीं कही है। दरअसल, इंग्‍लैंड के खिलाफ विराट कोहली का टेस्‍ट रिकॉर्ड शानदार है। कोहली अब तक इंग्‍लैंड के खिलाफ एक दोहरे शतक और दो शतक के साथ कई अर्धशतक लगा चुके हैं। घर में कोहली और भी ज्‍यादा खतरनाक हो जाते हैं। हालांकि इस सीरीज से पहले हर कोई इंग्‍लैंड की बैजबॉल की चर्चा कर रहा है।

पहले टेस्‍ट में होगी बैजबॉल की परीक्षा

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि अगर इंग्‍लैंड के पास बैजबॉल है तो हमारे पास विराटबॉल है। उन्होंने कहा कि हालांकि बैजबॉल काम कर सकता है। बल्ले से मिसहिट भी सिक्‍स के लिए जाते हैं तो, हां क्यों नहीं.. बैजबॉल काम कर सकता। वे ऐसा करने का प्रयास करेंगे। गावस्कर ने कहा कि पहला टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण होगा, ये हमारे स्पिनरों के खिलाफ बैजबॉल की अच्छी परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें : आखिरी टी20 जीतकर पाकिस्तान ने बचाई इज्जत, न्यूजीलैंड का 4-1 से सीरीज पर कब्जा

शानदार फॉर्म में विराट कोहली

विराट कोहली फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। उन्‍होंने वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। अब कोहली इन्‍हीं मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते दिखेंगे। ये देखना दिलचस्‍प होगा कि इंग्लैंड की हाई रिस्क क्रिकेट ट्रिक काम कर पाती है या फिर कोहली और रोहित जैसे बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ अपनी धाक जमाएंगे।

यह भी पढ़ें : सानिया मिर्जा ने आखिर क्यों तोड़ा शोएब मलिक से रिश्ता? अब सामने आई ये बड़ी रिपोर्ट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QgBCi09
https://ift.tt/s6BKbPL

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post