BCCI Award 2023 में गिल-शमी का जलवा, रोहित-विराट के हाथ खाली, जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

BCCI Award 2023: तीन साल बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हैदराबाद में बीसीसीआई वार्षिक अवॉर्ड समारोह का आयोजन हुआ। बोर्ड ने बीते तीन साल के लिए खिलाड़ियों को अलग-अलग पुरस्कार से सम्‍मनित किया। पूर्व भारतीय खिलाड़ी व टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री और पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, मोहम्‍मद शमी, शुभमन गिल और यशस्‍वी जायसवाल को भी अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया। लेकिन, रोहित शर्मा और विराट कोहली के हाथ कोई अवार्ड नहीं आया। आइये जानते हैं कौन से खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड दिया गया?

- भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

- युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रनों की पारी के लिए 2022-23 सत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का पुरस्कार दिया गया।

- स्पिनर दीप्ति शर्मा को 2022-23 में प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया।

- रवि शास्‍त्री और फारूक इंजीनियर को कर्नल सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवार्ड।

- सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार: शुभमन गिल (2022-23), जसप्रीत बुमराह (2021-22), रविचंद्रन अश्विन (2020-21), मोहम्मद शमी (2019-20)।

- सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर: दीप्ति शर्मा (2019-20, 2022-23), स्मृति मंधाना (2020-21, 2021-22)।

- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (पुरुष): मयंक अग्रवाल (2019-20), अक्षर पटेल (2020-21), श्रेयस अय्यर (2021-22), यशस्वी जयसवाल (2022-23)।

- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (महिला): प्रिया पुनिया (2019-20), शेफाली वर्मा (2020-21), एस मेघना (2021-22), अमनजोत कौर (2022-23)।

- दिलीप सरदेसाई पुरस्कार (2022-23): सर्वाधिक रन: यशस्वी जयसवाल; सर्वाधिक विकेट: आर अश्विन।

- वनडे में सबसे अधिक रन (महिला) : पूनम राउत (2019-20), मिताली राज (2020-21), हरमनप्रीत कौर (2021-22), जेमिमा रोड्रिग्स (2022-23)।

- लाला अमरनाथ पुरस्कार: घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: बाबा अपराजित (2019-20), ऋषि धवन (2020-21, 2021-22), रियान पराग (2022-23)।

- लाला अमरनाथ पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: मणिशंकर मुरा सिंह (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), सारांश जैन (2022-23)।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/KrQ05R8
https://ift.tt/uTNWiab

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post