Yuvraj Singh on Lok Sabha Election: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ती रहती हैं। हालही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि युवराज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट पर गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। युवराज ने ऐसी सभी अफवाहों का खंडन करते हुए एक ट्वीट किया है।
42 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर ने ट्विटर पर लिखा, ''मीडिया रिपोर्टों के विपरीत, मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मेरा जुनून लोगों का समर्थन और मदद करने में निहित है, और मैं अपने फाउंडेशन YOUWECAN के माध्यम से ऐसा करना जारी रखूंगा। आइए अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार बदलाव लाना जारी रखें।' युवराज का YouWeCan फाउंडेशन कैंसर रोगियों की मदद करता है। यह उन्होंने खुद कैंसर को हराने के बाद शुरू किया है। 2011 वनडे विश्व कप के बाद जब युवराज सिंह ने अमेरिका में जाकर अपने कैंसर का इलाज कराया था।
हाल ही में युवराज सिंह और उनकी मां शबनम सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई मुलाकात की थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि क्रिकेटर के गुरदासपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन अब युवराज ने इन सभी कयासों पर पूर्णविराम लगा दिया है।
बता दें अभी गुरदासपुर से बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल सांसद हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा में भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ा था। सांसद बनाने के बाद सनी देओल कभी गुरदासपुर लौटकर नहीं गए। ऐसे में इस बार उन्हें टिकट मिलना लगभग नमुमकिन है। देओल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के मौजूदा सांसद सुनील जाखड़ को हराया था। बाद में जाखड़ भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tPURWd2
https://ift.tt/o6ZFSKU