इंग्लैंड में भारतीय महिला क्रिकेटरों का धमाका, विदेशी लीग में बल्लेबाजी से पछाड़ रहीं दिग्गजों को

इंग्लैंड में खेली जा रही महिलाओं के 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेटर्स भी अलग—अलग टीमों से खेल रही हैं। 100 गेंदों वाले इस टूर्नामेंट में भारत की महिला क्रिकेटर्स कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम से स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में भारत की बेटियों का कमाल पूरी दुनिया देख रही है। इस टूर्नामेंट में टीम की तरफ से रन बनाने और निजी तौर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर के मामले में ये भारतीय महिला क्रिकेटर्स टॉप पर हैं। इस लीग में दुनिया की कई दिग्गज महिला क्रिेकेटर्स खेल रही हैं।

जेमिमा रोड्रिगिज
'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के लगभग आधे मैच हो चुके हैं। इनमें भारत की महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिगिज अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस टूर्नामेंट में जेमिमा नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की तरफ से खेल रही हैं। उन्होंने टीम की तर से केवल 5 मैचों में ही 241 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154.48 और औसत 60 से ऊपर का रहा है। वहीं सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर की बात करें तो इस टूर्नामेंट में उन्होंने नाबाद 92 रन बनाए।

स्मृति मंधाना
भारतीय महिला क्रिकेट की ओपनर स्मृति मांधना भी इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं। वह इस टूर्नामेंट में साउदर्न ब्रेव टीम की तरफ से हिस्सा ले रही हैं। 'द हंड्रेड' में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने के मामले में स्मृति दूसरे नंबर पर हैं। इस टूर्नामेंट में उनके नाम 78 रन दर्ज हैं। वहीं टूर्नामेंट के 7 मैचों में वो साउदर्न ब्रेव के लिए 167 रन करीब 134 की स्ट्राइक रेट से ठोक चुकी हैं।

यह भी पढ़ें— इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर दिया ऐसा बयान, कहा-भारत में लोग मुझे मार डालेंगे

women_cricketers_2.png

शेफाली वर्मा
'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में सबसे बड़े निजी स्कोर के मामले में भारत की शेफाली वर्मा तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में नाबाद 76 रन की पारी खेली है। शेफाली इस टूर्नामेंट में बर्मिंघम फोनिक्स की तरफ से खेल रही हैं। टूर्नामेंट के 6 मैचों में उन्होंने 147 रन बनाए हैं। वहीं शेफाली की तरह ही रेसेल प्रीस्ट का भी सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 76 रन का है। ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेलते हुए इन्होंने टूर्नामेंट के 6 मैचों में 110 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें— पहली बार खेला गया 100 गेंंदों वाला मैच, हरमनप्रीत ने खेली बेहतरीन पारी फिर भी हार गई टीम

हैले मैथ्यूज
हैले मैथ्यूज इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक निजी स्कोर के मामले में 5वें नंबर पर हैं। हैले ने इस टूर्नामेंट में 71 रन की पारी खेली है। वह वेल्स फायर टम की तरफ से खेल रही हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 7 मैचों में 214 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में जेमिमा के बाद दूसरे नंबर पर हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xLBu9W
https://ift.tt/3CGDsvP

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post