ऐसे फ्री में देखें RR और SRH का मुक़ाबला, पढ़े लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Live streaming: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वे सीजन का चौथा मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इस मैच में सनराइडर्स हैजराबाद की कप्तानी भुवनेश्वर कुमार करेंगे क्योंकि टीम के नियमित कप्तान एडन मार्करम इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन संजू सैमसन की कप्तानी में ये टीम दूसरी बार खिताब जीतने से वंचित रह गई थी। राजस्थान की नजर एक बार फिर से इस सीजन में खिताबी जीत पर लगी है तो वहीं हैदराबाद की टीम के लिए वहां तक पहुंचना थोड़ा चुनौतीपूर्ण लग रहा है। आइए जानते हैं आईपीएल के इस मैच के टेलिकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी।

Indian premier league 2023: कब खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच?
WPL का पहला मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 1 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।

Indian Premier League 2023: कहां खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच यह मुक़ाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Indian Premier League 2023: कब शुरू होगा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) का मुकाबला?
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) मैच भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 3.00 बजे होगा।

Indian Premier League 2023: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे WPL के मैच?
वुमेन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

Indian Premier League 2023: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8EtPUiS
https://ift.tt/2B9JgLo

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post