सैमसन-जायसवाल और बटलर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, राजस्थान ने हैदराबाद के सामने 204 रन का लक्ष्य रखा

ipl 2023 Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वे सीजन का चौथा मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 204 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। यह आईपीएल 2023 का अबतक का सबसे बड़ा स्कोर है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाज जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद पर 85 रनों की सजेदारी की। लेकिन तभी पावरप्ले के आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर जोस बटलर फजलहक फारूकी के गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। बटलर ने 22 गेंद में 54 रन बनाए।

इसके बाद 139 रन के स्कोर पर राजस्थान की टीम को दूसरा झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 37 गेंद में 54 रन बनाकर फजलहक फारूकी की गेंद पर मयंक अग्रवाल को कैच दे बैठे। 151 रन के स्कोर पर राजस्थान की टीम का तीसरा विकेट गिरा। उमरान मलिक ने देवदत्त पडीक्कल को क्लीन बोल्ड किया। पडीक्कल ने पांच गेंद में दो रन बनाए।

170 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम का चौथा विकेट गिरा। रियान पराग छह गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। टी नटराजन ने उन्हें फजलहक फारूकी के हाथों कैच कराया। 187 रन के स्कोर पर राजस्थान का पांचवां विकेट गिरा। संजू सैमसन 32 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। टी नटराजन ने उन्हें बाउंड्री लाइन पर अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। शर्मा ने शानदार कैच पकड़ा।

अंत में शिमरोन हेटमायर ने 22 रन बनाते हुए टीम को 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 के स्कोर तक पहुंचाया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फजलहक फारूकी और टी नटराजन ने दो-दो विकेट लिए। उमरान मलिक को एक सफलता मिली। हैदराबाद के लिए इस बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/we2fu7s
https://ift.tt/o0zhelg

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post