इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर दिया ऐसा बयान, कहा-भारत में लोग मुझे मार डालेंगे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कुछ प्लेयर्स इस समय इंग्लैंड में हैं। वहां पर वे 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में खेल रही हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम से स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट की ये खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच जेमिमा रोड्रिग्स अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। जेमिना का यह बयान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी से जुड़ा हुआ है। जेमिमा ने बयान में धोनी का नाम लेते हुए कहा कि भारत में लोग मुझे मार देंगे। इसके बाद महिला क्रिकेटर का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

जेमिमा को मिला कमेंट्री का मौका
जेमिमा ने 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। 'द हंड्रेड' की महिला कैटेगरी में रन बनाने में जेमिमा सबसे आगे हैं। इस टूर्नामेंट में वह नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स टीम की तरफ से खेल रही हैं। 10 अगस्त जेमिमा की टीम का मैच नहीं था। ऐसे मेंं उन्हें टूर्नामेंट में कमेंट्री करने का मौका मिला। इस कमेंट्री के दौरान जेमिमा रोड्रिग्स से एक सवाल पूछा गया। जेमिमा ने इस सवाल का जो जवाब दिया वह चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें— जब पाकिस्तानी गेंदबाज ने की धोनी का सिर फोड़ने की कोशिश, माही ने ऐेसे लिया बदला, देखें वीडियो

जेमिमा से पूछा गया यह सवाल
टूर्नामेंट के दौरान जेमिमा को गेस्ट कमेंट्री के लिए बुलाया गया था। इस दौरान जेमिमा से उनके पसंदीदा विकेटकीपर बल्लेबाज के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट को अपना पसंदीदा विकेटकीपर बल्लेबाज बताया। हालांकि तुरंत ही उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी का भी नाम लिया। जेमिमा ने सवाल का जवाब देते हुए कहा,'मुझे लगता है एडम गिलक्रिस्ट… अरे मुझे माफ करना एमएस धोनी भी। भारत में लोग मुझे मार डालेंगे।' जेमिमा अपने इस बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। हालांकि उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह धोनी का नाम लेना भूल गईं। वहीं कुछ लोग जेमिमा के इस बयान से नाराज हैं।

यह भी पढ़ें—सुरेश रैना ने बताया जब घुटने में चोट लगी थी तो कैसे धोनी ने उन्हें संभाला, शेयर किया पुराना किस्सा

'द हंड्रेड' में जेमिमा का बेहतरीन प्रदर्शन
'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में जेमिमा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में पांच मैचों में 154.48 की स्ट्राइक रेट के साथ 241 रन बनाए हैं। वहीं उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 92 रन का है। इसके साथ ही जेमिमा इस टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक भी जड़ चुकी हैं। जेमिमा के शानदार खेल के चलते ही उनकी टीम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स अभी दूसरे पायदान पर चल रही है। उनकी टीम ने कुल तीन मैच जीते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3s5kpWY
https://ift.tt/37zosS8

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post