IND vs ENG: तीसरा टेस्ट मैच आज से, हेडिंग्ले में 19 साल बाद आमने-सामने होंगी दोनों टीमें, यहां 54 साल से नहीं हारा भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज बुधवार से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब हेडिंग्ले में तीसरा मैच जीतकर भारत 2-0 की लीड लेना चाहेगा। वहीं इंग्लैंड सीरीज में वापसी करना चाहेगा। हालांकि इंग्लैंड के सामने उसके चोटिल खिलाड़ियों की समस्या है। जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली स्टोन चोटिल थे ही लेकिन इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में मार्क वुड की सेवाएं भी नहीं मिल पाएंगी क्योंकि वह कंधे की चोट के कारण इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं टीम इंडिया पूरे आत्मविश्वास में है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने तीसरे मैच से पहले कहा कि उन्हें यकीन है कि टीम इंडिया दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पीछे हटने का सवाल नहीं, क्योंकि टीम इंडिया हमेशा जीत के लिए खेलती है।

हेडिंग्ले में 19 वर्ष बाद आमने—सामने होंगी दोनों टीमें
भारत और इंग्लैंड की टीमें 19 साल बाद लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर आमने सामने होंगी। 19 साल पहले वर्ष 2002 में दोनों टीमों के बीच यहां मैच खेला गया था। उस वक्त सौरव गांगुली टीम इंडिया के कप्तान थे। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। टीम इंडिया का इस मैदान पर आज 7वां मैच होगा। हेडिंग्ले मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबलों में 2 में भारत जीता है और 3 मैच इंग्लैंड के नाम रहा है। वहीं एक 1 टेस्ट ड्रॉ रहा है।

team_india_2.png

पिच को देखकर कोहली को हुई हैरानी
तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को हेडिंग्ले की पिच देखकर थोड़ी हैरानी हुई। विराट कोहली ने कहा कि वह पिच को देखकर दंग हैं क्योंकि उस पर घास बहुत कम छोड़ी गई है। ऐसे में पिच को देखकर टीम सेलेक्शन में कुछ भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें— IND vs ENG: कोहली-एंडरसन के बीच हुई नोक-झोंक का वीडियो आया सामने, जानिए किसने क्या कहा था

हेडिंग्ले में 54 साल से नहीं हारा भारत
वहीं हेडिंग्ले के पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो यहां टीम इंडिया पिछले 54 साल से नहीं हारी है। भारत ने इस मैदान पर आखिरी मैच 1967 में हारा था। वर्ष 1986 में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 279 रन से हराया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला वर्ष 2002 में खेला गया। वर्ष 2002 के टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पारी और 46 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gvlvqJ
https://ift.tt/2WfpzED

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post