IND vs ENG 2nd test, day 2: भारत ने दूसरे 4 रन के अंदर गंवाए 2 विकेट, राहुल और रहाणे आउट

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। पहले दिन भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए 3 विकेट खोकर 276 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (KL Rahul) (नाबाद 127) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) एक रन बनाकर पर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले रोहित शर्मा 83 रन, चेतेश्वर पुजारा 9 रन और कप्तान विराट कोहली 42 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन को दो और ओली रॉबिंसन को अब तक एक विकेट मिला है।

दूसरे 4 रन के अंदर गंवाए 2 विकेट
भारत ने दूसरे दिन 276 रनों से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन इंग्लैंड ने 4 रन के अंदर भारत के दो विकेट गिरा दिए। केएल राहुल 2 रन जोड़कर आउट हुए तो रहाणे एक भी रन नहीं बना पाए। फिलहाल रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत दोनों क्रीज पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें— शोएब अख्तर ने किया खुलासा-अगर उस वक्त सचिन तेंदुलकर को कुछ हो जाता तो लोग मुझे जिंदा जला देते

जो रूट को उलटा पड़ा दांव
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। उन्होंने सोचा था कि पिच पर घनी घास है और सूखी भी है। इसके चलते टीम इंडिया के शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाएंगे। लेकिन रोहित शर्मा और केएल राहुल ने जो रूट के मनसूबों पर पानी फेर दिया। दोनों ने 100 से अधिक रनों की साझेदारी की। रोहित 83 रन बनाकर आउट हुए और वह शतक से सिर्फ 17 से चूक गए। वहीं केएल राहुल शानदार शतक लगाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इसके बाद कोहली और राहुल के बीच 117 रनों की साझेदारी हुई।

इशांत शर्मा को मिला मौका
ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के चोट की वजह से बाहर होने पर इशांत शर्मा को दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिला है। इशांत इस मौके को अच्छे से भुनाना चाहेंगे। क्योंकि अभी तीन टेस्ट मैच और खेलने हैं।

बारिश बन सकती है विलेन
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी बारिश विलेन बन सकती है। लंदन के मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दूसरे टेस्ट में भी बारिश बीच-बीच में खलल डालेगी। लेकिन इतनी ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है कि पूरे दिन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सके। गौरतलब है कि भारत के पास पहला टेस्ट मैच जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन बारिश ने सब चौपट कर दिया और भारत के हाथ से मैच जीतने का मौका फिसल गया।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs ENG 2nd test, day 1 : केएल राहुल का शतक, भारत ने पहले दिन बनाए 3/276

दोनों टीमों की प्लेयिंग 11
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुरेन, साकिब मेहमूद, ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iIZ0zX
https://ift.tt/3m441oK

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post