IND vs ENG 2nd test Live: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंंदबाजी चुनी है। वहीं भारत पहले बल्लेबाजी करेगा। पहले टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी। पिच के बारे में बात करें तो माइकल होल्डिंग ने बताया था कि पिच पर घास है और यह काफी सूखी हुई है। साथ ही उन्होंने बताया था कि यहां स्पिनर्स को गेंदबाजी में मदद मिल सकती है। पहला टेस्ट भी बारिश के चलते धुल गया था और कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया था। मैच ड्रॉ रहा था। आज दोनों ही टीमों अच्छी शुुरुआत करनी चाहेगी।

यह भी पढ़ें— शोएब अख्तर ने किया खुलासा-अगर उस वक्त सचिन तेंदुलकर को कुछ हो जाता तो लोग मुझे जिंदा जला देते

इशांत शर्मा को मिला मौका
ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के चोट की वजह से बाहर होने पर इशांत शर्मा को दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिला है। इशांत इस मौके को अच्छे से भुनाना चाहेंगे। क्योंकि अभी तीन टेस्ट मैच और खेलने हैं।

बारिश बन सकती है विलेन
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी बारिश विलेन बन सकती है। लंदन के मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दूसरे टेस्ट में भी बारिश बीच—बीच में खलल डालेगी। लेकिन इतनी ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है कि पूरे दिन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सके। गौरतलब है कि भारत के पास पहला टेस्ट मैच जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन बारिश ने सब चौपट कर दिया और भारत के हाथ से मैच जीतने का मौका फिसल गया।

दोनों टीमों की संभावित प्लेयिंग 11
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

भारत की पूरी टीम: रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा।

यह खबर भी पढ़ें:—सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट कॅरियर में लगाए 51 शतक फिर भी नहीं बना पाए ये तीन रिकॉर्ड

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुरेन, साकिब मेहमूद, ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन।

इंग्लैंड की पूरी टीम: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, साकिब मेहमूद, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली, सैम कुरेन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, डोम सिबली, मार्क वुड, क्रेग ओवरटन।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37FfMcZ
https://ift.tt/3AD4JNW

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post