IND vs ENG 3rd Test Day 1 : मैच से पहले जानें हेडिंग्ले ​की पिच से जुड़ी कुछ खास बातें, गेंदबाजों और बल्लेबाजों में किसे मिलेगी मदद

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था जबकि लॉर्ड्स में आयोजित हुआ दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में जीत लिया। इसके साथ ही भारत के पास इस सीरीज में अभी 1-0 की अहम बढ़त है। अगर भारत तीसरा टेस्ट जीतने में सफल रहा तो उसके बाद वो सीरीज गंवा नहीं सकता। मुकाबला कड़ा होगा, ऐसे में सबकी नजरें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ-साथ पिच और लीड्स के मौसम पर भी रहेंगी।

तीसरे टेस्ट की पिच रिपोर्ट
भारत और इंग्लैंड के तीसरा टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इस मैदान की कई खासियतों में से एक खासियत व आंकड़ा ऐसा है जो काफी मायने रखेगा। दरअसल, इस मैदान पर इस शताब्दी में हेडिंग्ले के मैदान पर जो 18 टेस्ट मुकाबले खेले गए है, उसमें से एक केवल एक ही मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकल सका। वह मैच ड्रॉ रहा था। ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच में नतीजा आने की पूरी-पूरी संभावना हैं।

पहले दिन रहेगा बल्लेबाजों का जलवा
हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड का रिकॉर्ड देखें तो पहले दिन इस पिच पर बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच गेंदबाजों के अनुकुल होती चली जाएगी। खासतौर पर दोनों टीमों की तरफ से स्पिन आक्रमण पर काफी ध्यान दिया जा सकता है। भारतीय बल्लेबाज तो स्पिन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन इंग्लैंड को इस चीज में सुधार की जरूरत होगी।

-लीड्स की पिच से जुड़ी कुछ खास बातें
सबसे बड़ा स्कोर-653/4 d (ऑस्ट्रेलिया)
भारत का यहां सबसे बड़ा स्कोर-628/8 d (इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में)
आखिरी मैच का स्कोर व नतीजा - (इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया 2019)-ऑस्ट्रेलिया-179 और 246, इंग्लैंड-67 और 362/9-इंग्लैंड 1 विकेट से जीता
सबसे बड़ी पारी-डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) - 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ 334 रन की पारी
भारत-इंग्लैंड मौजूदा टीमों में इस मैदान पर सर्वाधिक रन-जो रूट (7 मैचों में 430 रन)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XQfT3D
https://ift.tt/3zfTeM3

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post