IND vs ENG 3rd Test, Day 2: इंग्लैंड को लगा पहला झटका, शमी ने भारत को दिलाई पहली सफलता

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले दिन 78 रनों के मामूली स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 120 रन बना लिए थे। दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड की ओर से रोरी बर्न्स (53 रन) और हसीब हमीद (60 रन) बनाकर क्रीज पर टिके हैं। अभी तक 44 ओवर फेंके जा चुके हैं लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरह रहे हैं।

ओपनिंग जोड़ी ने की शतकीय साझेदारी
भारत को पहली पारी में समेटने के बाद उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की और उसकी सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण भी आज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा।

यह खबर भी पढ़ें:-अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने टी20 ब्लास्ट में की बेहतरीन बैटिंग, टीम को पहुंचाया फाइनल्स में, लगाया हेलिकॉप्टर शॉट

टीमें
भारत:-रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड-रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मलान, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोईन अली, सैम कुरैन, क्रेग ओवरटन, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Dk0j0l
https://ift.tt/3sMpDHu

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post