भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट लीड्स के हेंडिग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पहली पारी में भारतीय टीम केवल 78 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। जवाब में इंग्लैंड की पारी ने 432 रन बनाकर 354 रनों की बढ़त बनाई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 2 खोकर तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 215 रन बना लिए थे। चौथे दिन का खेल कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है।
पुजारा शतक तो कोहली अर्धशतक की ओर
चेतेश्वर पुजारा 180 गेंदों में 91 रन बनाकर क्रीज पर हैं तो विराट कोहली 94 गेंदों में 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस तरह से पुजारा शतक और कोहली अर्धशतक बनाने की और अग्रसर हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो ये दोनों खेल शुरू होते ही कुछ ही देर अपना शतक और अर्धशतक पूरा कर लेंगे।
टीमें
भारत:-रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड-रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मलान, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोईन अली, सैम कुरैन, क्रेग ओवरटन, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sUcgoG
https://ift.tt/3gHY2CK