IND vs ENG 3rd Test: जानें कैसा रहेगा हेडिंग्ले का मौसम, पिच रिपोर्ट, कैसे और कहां देखें लाइव मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर जारी है। पिछले कुछ दिनों से इंग्लैंड का मौसम साफ नहीं है। पहला टेस्ट बारिश की वजह से पूरा धुल गया था। तीसरे टेस्ट में भी पांचों दिन मौसम मेें बदलाव देखने को मिल सकता है।

जानिए कैसा रहेगा लीड्स का मौसम
हालांकि सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि आने वाले दिनों में लीड्स का मौसम साफ रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लीड्स में बारिश की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। लीड्स में तापमान 23-13 डिग्री, ह्यूमिडिटी 93-85% , हवा 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। तीसरे टेस्ट के पांचों दिन मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को इस पूरे मुकाबले को देखने का मौका मिल सकता है। भारत ने फिलहाल इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है। ऐसे में उसकी कोशिश तीसरे टेस्ट में दमदार वापसी करने की होगी।

कैसे और कहां देखें लाइव मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है। इस मैच आनंद हिंदी उठाने के लिए आप सोनी टेन 3 चैनल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं सोनी लिव ऐप और जियो टीवी पर भी लाइव मैच का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से भी मैच का अपडेट पाया जा सकता है।

25 से 29 अगस्त के बीच खेला जाएगा तीसरा टेस्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में तीसरा टेस्ट मैच 25 से 29 अगस्त के बीच खेला जाएगा। पहला टेस्ट बारिश के चलते ड्रॉ रहा था। हालांकि दूसरे टेस्ट में बारिश ने कोई बाधा नहीं डाली और भारत ने इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर मैच जीत लिया था।

तीसरे टेस्ट की पिच रिपोर्ट
भारत और इंग्लैंड खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में पहले दिन बल्लेबजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इसके बाद जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा स्पिनर्स को मदद मिलने के आसार है। हालांकि अभी तक इसके बिल्कुल उटल हुआ है। 26 रन के स्कोर पर भारत 3 विकेट गंवा चुका है और तीनों ही विकेट जेम्स एंडरसन ने चटकाए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mwbEEB
https://ift.tt/2UOmYAI

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post