नई दिल्ली। भारतीय गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। इंग्लैंड ने लंच तक दो विकेट खोकर 61 रन बना लिए थे। लंच ब्रेक तक डॉमिनिक सिब्ले 67 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन और कप्तान जोए रूट 10 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। लेकिन लंच के बाद मोहम्मद शमी ने डोमिनिक सिब्ली को 18 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को अबतक एक-एक विकेट चटकाया है।
यह खबर भी पढ़ें:—ICC T20 Rankings : भुवनेश्वर और चहल ने लगाई छलांग, कोहली और राहुल जस के तस
इंग्लैंड टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन बुमराह ने मैच के पहली ओवर की पांचवीं गेंद पर ही रोरी बर्न्स (0) को पगबाधा आउट कर मेजबान टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद सिब्ले और जैक क्राव्ली के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हुई, लेकिन सिराज ने क्राव्ली को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। क्राव्ली ने 68 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए।
यह खबर भी पढ़ें:—IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 200 टेस्ट विकेट पूरा कर सकते हैं मोहम्मद शमी, बस 16 विकेट हैं दूर
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
रोरी बर्न्स, डोम सिब्ली, जैक क्राउले, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो, डैन लॉरेंस, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुर्रन, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ChiFPl
https://ift.tt/3fvdOQR