IND vs ENG : भारत की दूसरी पारी शुरू, रोहित और केएल राहुल क्रीज पर

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। चौथे दिन भारत ने दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। पहली पारी में भारत, इंग्लैंड से 27 रन पीछे है। भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए थे और इंग्लैंड ने 391 रन बनाए हैं। भारत चौथे तेज तर्रार शुरुआत कर कम से कम से 300 रनों का आंकड़ा छूने के इरादे से उतरेगा। वहीं इंग्लैंड की टीम भारत को शुरुआती झटके देकर बैकफुट पर धकेलने के इरादे से उतरेगी। पहली पारी में इंग्लैंड के कप्तान ने जो रूट को 321 गेंदों में नाबाद 180 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें— शोएब अख्तर ने किया खुलासा-अगर उस वक्त सचिन तेंदुलकर को कुछ हो जाता तो लोग मुझे जिंदा जला देते

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज को चार विकेट, इशांत शर्मा को तीन विकेट और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। इससे पहले, इंग्लैंड ने तीसरे दिन तीन विकेट पर 119 रन से पारी आगे खेलना शुरू किया था। पहला सत्र पूरी तरह इंग्लैंड के नाम रहा और भारतीय गेंदबाज यह साझेदारी तोड़ने में असफल रहे। हालांकि, लंच ब्रेक के बाद भारतीय गेंदबाज हाीव हो गए और एक के बाद विकेट चटकार इंग्लैंड की टीम को 391 रनों के स्कोर पर रोक दिया।

यह खबर भी पढें:—IND VS ENG: ऋषभ पंत ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज विदेशी सरजमीं पर पूरे किए सबसे तेज 1000 रन, धोनी को छोड़ा पीछे

दोनों टीमों की प्लेयिंग 11
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुरेन, साकिब मेहमूद, ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3g4tWsM
https://ift.tt/37HdzNZ

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post