IND VS ENG: कोहली की टीम को लेकर गावस्कर के साथ उलझे नासिर हुसैन, लाइव कमेंट्री के दौरान हुई जमकर बहस

 

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेंडिग्ले स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली पारी में केवल 78 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 120 रन बना लिए हैं। हालांकि, तीसरे मैच के शुरू होने से पहले भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुनील गावस्कर और इंग्लैड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन विराट कोहली की सेना को लेकर लाइव मैच में उलझ पड़े। दोनों के बीच जमकर बहस हुई।

नासिर हुसैन ने उड़ाया मजाक
लीड्स के मैदान पर तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले नासिर और गावस्कर एक शो में मौजूद थे। एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए नासिर हुसैन ने बताया कि पहले के जमाने में टीम इंडिया को उकसाने पर परेशान किया जा सकता था, लेकिन विराट कोहली की टीम दोगुनी क्षमता से उकसाने का जवाब देती है।

गावस्कर ने दिया करारा जवाब
सोनी टीवी के एक लाइव प्रोग्राम के दौरान सुनील गावस्कर ने नासिर हुसैन पूछा कि उन्होंने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम पहले की जनरेशन की तर्ज पर मैदान पर छींटाकशी से परेशान नहीं होती है। मैं पहले वाली पीढ़ी से आता हूं। क्या आप क्या आप बता सकते हैं कि आप किस पीढ़ी की बात कर रहे हैं? और मजाक उड़ाने का सही मतलब क्या है’।

गास्वकर के सवाल का जवाब देते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि मुझे लगता है कि पहले की भारतीय टीम मैदान पर गुस्सा नहीं दिखाती थी। जबकि विराट कोहली की टीम ऐसी परिस्थिति में दोगुनी मजबूत हो जाती है। मैंने सौरव गांगुली को कभी कभार गुस्से होता देखा है और उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और अब उसे आगे बढ़ा रहे हैं विराट कोहली।

यह खबर भी पढ़ें:—IND VS ENG 3rd Test: पुजारा की खराब फॉर्म बरकरार, फिर तोड़ा कोहली का भरोसा, भड़के फैंस ने किए ऐसे ट्वीट्स

हुसैन से उलझ पड़े गावस्कर
हुसैन की बात का जवाब देते हुए गावस्कर ने कहा, 'आप कहने का क्या मतलब है कि पहले की जनरेशन मैदान पर उकसाने से परशेान हो जाती थी। अगर आप रिकॉर्ड्स पर नजर डाले तो हम 1971 में जीतें। यह मेरा इंग्लैंड का पहला दौरा था। 1974, 1979 और 1982 में हमें हार झेलनी पड़ी। इसके बाद 1986 में हम 2-0 से जीते। मुझे नहीं लगता कि मेरी जरनेशन के खिलाड़ी उकसाने से परेशान हुए। मुझे नहीं लगता कि उग्रता हमेशा विरोधी टीम के खिलाफ आपके चेहरे पर नजर आनी चाहिए। आप अपना जुनून दिखा सकते हो।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sOYaVz
https://ift.tt/2WtAQ3W

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post