India Vs England 1st Test: बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी, भारत को जीत के लिए 157 रन की जरूरत

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। मगर पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। भारत को मैच जीतने के लिए 157 रन और बनाने होंगे। उसके अभी 9 विकेट बाकी हैं। रनों के लिहाज से देखा जाए तो यह लक्ष्य ज्यादा मुश्किल नहीं दिखता है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी बेस्ट बॉलिंग लाइन अप रखी है। ऐसे में स्कोर करना मुश्किल हो सकता है।

ये भी पढ़ें: IND VS ENG: पहले ही टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाड़ियों से भिड़ गए सिराज, इंटरनेट पर Video Viral

गेंदबाजों के रूप में जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली रॉबिन्सन जैसे गेंदबाज शामिल हैं। टीम इंडिया को अगर यह टेस्ट जीतना है तो इन गेंदबाजों को सतर्कता के साथ खेलना होगा। भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा (12) और चेतेश्वर पुजारा (12) क्रीज पर डटे हैं।

इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 303 रन पर सिमटी

इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 303 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत को मैच जीतने के लिए 209 रनों की आवश्यकता है। भारत की दूसरी पारी में लोकेश राहुल 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान जो रूट ने सबसे अधिक 109 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 64 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर ने 2-2 और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया।

2 दिन बारिश ने डाली बाधा

मैच को 2 दिन तक बारिश ने बाधित किया। दूसरे दिन का आधा खेल बारिश से धुल गया। वहीं तीसरे दिन भी बीच-बीच में बारिश होती रही। इस कारण तीसरे दिन भी मैच को जल्दी रोका गया।

पहली पारी में लोअर ऑर्डर ने शानदार खेल खेला

भारत की पहली पारी 278 रन पर सिमट गई। 145 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया को उसके निचले पायदान के बल्लेबाजों ने पारी संभाली। लोकेश राहुल और रवींद्र जडेजा ने छठे विकेट को लेकर 60 रन की पार्टनरशिप खेली। राहुल 84 रन बानकर आउट हो गए। इसके बाद जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया। सिराज और बुमराह ने आखिरी विकेट के लिए 33 रन की शानदार पारी खेली।

पहली पारी में भारत को इंग्लैंड पर 95 रन की लीड मिली। राहुल ने सबसे ज्यादा 84 रन, जडेजा ने 56 रन, रोहित शर्मा ने 36 रन और बुमराह ने 28 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन ने 5 विकेट लिए। वहीं एंडरसन को 4 विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट मैच में सबसे अधिक विकेट लेकर भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

ये भी पढ़ें: धोनी नहीं देते इन 5 युवा खिलाड़ियों को मौका तो टीम इंडिया को नहीं मिलते ये मैच विनर्स

इंग्लैंड की पहली पारी 183 रन पर सिमटी

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लिश टीम को 183 रन पर ढेर कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर इंग्लैंड की ओर से कप्तान जो रूट ने सबसे अधिक 64 रन बनाए। इंग्लैंड के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य पर आउट हुए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने 3, शार्दूल ठाकुर ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट हासिल किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jD61S0
https://ift.tt/3s3nl6M

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post