फैंस की एमएस धोनी से अपील- ट्विटर छोड़ Koo जॉइन कर लिजिए कप्तान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिगगज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने धोनी के वेरीफाइड अकाउंट से शुक्रवार को ब्लू टिक हटा दिया। हालांकि कुछ घंटों के बाद ही उन्हें ब्लू टिक वापिस मिल गया। ट्विटर पर धोनी के करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं। हालांकि वह ट्विटर पर कम ही एक्टिव रहते हैं। ट्विटर द्वारा धोनी का ब्लू टिक हटाने के बाद फैंस ने धोनी को देसी ट्विटार यानी Koo एप जॉइन करने के लिए कहा।

Koo के यूज़र्स ने की धोनी से अपील
ट्विटर द्वारा धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटाने के बाद Koo के यूज़र्स ने अपने रिएक्शंस के साथ धोनी को Koo पर आने के लिए आमंत्रित किया। एक यूजर ने Koo पर धोनी को आमंत्रित करते हुए लिखा,'आप हमारे कप्तान हैं और ज़रूर Koo जॉइन कीजिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपकी नई पारी की शुरुआत करने के लिए यह बहुत ही बढ़िया प्लेटफॉर्म है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गुड बाई ट्विटर, टाइम आ गया कू का।'

यह भी पढ़ें— धोनी नहीं देते इन 5 युवा खिलाड़ियों को मौका तो टीम इंडिया को नहीं मिलते ये मैच विनर्स

dhoni4.png

सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं धोनी
धोनी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले ही वह अपने नए हेयरकट की वजह से सुर्खियों में थे। उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। हालांकि धोनी क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी कम सक्रिय हैं। वह ज्यादा पोस्ट और तस्वीरें शेयर नहीं करते। हालांकि उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर धोनी की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें—सुरेश रैना ने बताया जब घुटने में चोट लगी थी तो कैसे धोनी ने उन्हें संभाला, शेयर किया पुराना किस्सा

आईपीएल के शेष मैचों से पहले घटाया वजन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) स्थगित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि इस दौरान वह खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। धोनी ने आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के आयोजन से पहले अपना वजन घटा लिया है। पिछले दिनों उनके स्लिम अवतार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AjVEt5
https://ift.tt/3AiyTpu

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post